Tips for Fake App: मोबाइल फोन के हमारे जीवन में आ जाने से हमारे ज्यादातर कामों को करना अब बेहद आसान हो गया है। इन मोबाइल की मदद से लोग घर बैठे ही देश-विदेश में वॉयस या वीडियो कॉल करके अपनों से बातें कर लेते हैं, गेम खेल लेते हैं, ऑनलाइन शॉपिंग कर लेते हैं, बैंक से जुड़े काम कर लेते हैं, दफ्तर के काम कर लेते हैं आदि। ऐसे ही नाजाने कितने काम घर बैठे मिनटों में मोबाइल फोन से हो सकते हैं। लेकिन इन सब कामों के लिए यूजर को अपने मोबाइल में इनसे संबंधित एप डाउनलोड करनी पड़ती है। अगर आपने भी अपने मोबाइल में कई तरह की एप रखी है, तो आपके लिए जरूरी है कि आप जानें कि ये एप असली है या फिर नकली क्योंकि आजकल कई फर्जी एप लोगों का डाटा चुराकर उन्हें चपत लगाने का काम कर रही है। तो चलिए इस बारे में जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...