EPFO Tips: अगर आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं, तो आपकी कंपनी द्वारा आपको सैलरी के अलावा कई अन्य सुविधाएं भी दी जाती होगी। जैसे- पीएफ खाते की सुविधा। हालांकि, ये कंपनी के कर्मचारियों की संख्या पर निर्भर करता है कि आपका पीएफ कटेगा या नहीं। दरअसल, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ द्वारा नौकरीपेशा लोगों के पीएफ खाते खोले जाते हैं, और फिर इसमें हर महीने एक निश्चित अमाउंट जमा किया जाता है। इस पैसे को आप नौकरी छोड़ने के बाद, रिटायरमेंट के बाद पेंशन के रूप में या नौकरी के बीच में एडवांस के रूप में निकाल सकते हैं। लेकिन कई बार लोगों के साथ दिक्कत ये आती है कि उन्हें पता ही नहीं होता है कि उनके पीएफ खाते में कितना पैसा जमा हो रहा है और अब कुल बैलेंस क्या है? अगर आपको भी अपने पीएफ खाते के बैलेंस के बारे में नहीं पता है, तो चलिए जानते हैं कि आप इसे कैसे चेक कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...