फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EPFO: पीएफ खाताधारक ध्यान दें, जल्द करें ये काम, वरना नहीं देख पाएंगे पीएफ बैलेंस

Tue, 08 Mar 2022 12:47 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
EPFO E Nomination - फोटो : istock
भारत में बड़े पैमाने पर नौकरीपेशा लोगों के पास उनका पीएफ खाता है। कर्मचारियों की सैलरी का कुछ अंश हर महीने कटकर उनके पीएफ खाते में क्रेडिट होता रहता है। पीएफ खाता कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित करने का काम करता है। रिटायरमेंट के बाद ये पैसे कर्मचारियों को मिलते हैं। ऐसे में उन्हें आर्थिक स्तर पर किसी दूसरे व्यक्ति के ऊपर निर्भर नहीं होना पड़ता है। इसके अलावा कई बार इमरजेंसी के समय भी ये पैसे कर्मचारियों के लिए काफी मददगार साबित होते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको एक खास सूचना देने वाले हैं। आपको जल्द से जल्द अपने पीएफ खाते में ई-नॉमिनेशन करवा लेना चाहिए। ईपीएफओ ने पीएफ खाताधारकों के लिए ई-नॉमिनेशन करना अनिवार्य कर दिया है। अगर आप जल्द से जल्द ये काम नहीं करते, तो खाताधारक की मृत्यु के बाद जमा पैसे को क्लेम करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

2 of 5
EPFO E Nomination - फोटो : iStock
इसके अलावा पीएफ पासबुक को एक्सेस करने के लिए भी ई-नॉमिनेशन करना जरूरी हो गया है। अगर आप ऐसा नहीं करते, तो आप अपने पीएफ खाते की पासबुक नहीं देख पाएंगे। 
विज्ञापन

3 of 5
EPFO E Nomination - फोटो : iStock
ईपीएफओ की वेबसाइट पर पासबुक को एक्सेस करने के लिए जब आप विजिट करेंगे। उस वक्त पासबुक पेज खुलते ही आपकी स्क्रीन पर ई-नॉमिनेशन के लिए पॉप अप विंडो ओपन हो जाएगी।

4 of 5
EPFO E Nomination - फोटो : iStock
ऐसे में जब तक आप ये काम नहीं करवा लेते तब तक ई-नॉमिनेशन को लेकर पॉप विंडो आपकी स्क्रीन पर शो होती रहेगी। पीएफ खाते की पासबुक को देखने के लिए आपको जल्द से जल्द ई-नॉमिनेशन करा लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
EPFO E Nomination - फोटो : istock
अगर आप अपने पीएफ खाते की पासबुक को देखना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको ईपीएफओ की वेबसाइट पर विजिट करना है। उसके बाद आप आसानी से यूएएन नंबर की मदद से लॉगिन करके अपने पीएफ खाते की पासबुक को देख सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें