फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EPFO: पीएफ खाते में बदलना चाहते हैं बैंक डिटेल्स और मोबाइल नंबर, तो जानें क्या है प्रोसेस

Mon, 28 Mar 2022 11:56 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
How to update mobile number in PF account - फोटो : iStock
भारत में बड़े पैमाने पर नौकरीपेशा लोगों के पास पीएफ खाता है। हर महीने कर्मचारियों की सैलरी का कुछ अंश कटकर उनके प्रोविडेंट फंड खाते में जमा होता रहता है। प्रोविडेंट खाते में जमा ये राशि कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित करने का काम करती है। इसके अलावा ईपीएफओ अपने सदस्यों को प्रोविडंट फंड खाते को आसानी से मैनेज करने के लिए कई सुविधाएं देता है। खाताधारक अपने ईपीएफओ अकाउंट में मोबाइल और बैंक डिटेल्स को आसानी से बदल सकते हैं। पीएफ खाते में मोबाइल नंबर और बैंक डिटेल्स को चेंज करना काफी आसान है। इसमें आपको किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। आप इस काम को घर बैठे आसानी से कर सकते हैं। इसके लिए आपका मोबाइल नंबर ईपीएफओ से लिंक होना जरूरी है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं, उस प्रोसेस के बारे में जिसकी मदद से आप आसानी से अपने पीएफ खाते में बैंक अकाउंट डिटेल्स और मोबाइल नंबर को चेंज कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
How to update mobile number in PF account - फोटो : istock
  • अगर आप अपने मोबाइल नंबर को पीएफ खाते में बदलना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको सबसे पहले ईपीएफओ के मेंबर पोर्टल https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/  पर विजिट करना है। 
विज्ञापन

3 of 7
How to update mobile number in PF account - फोटो : iStock
  • इस साइट पर विजिट करने के बाद आपको लॉगिन करना है।
  • इस प्रोसेस को करने के बाद मैनेज सेक्शन में जाकर Contact details के ऑप्शन पर क्लिक करें।

4 of 7
How to update mobile number in PF account - फोटो : iStock
  • अब आपको चेक मोबाइल नंबर के विकल्प का चयन करना है। उसके बाद एक नया सेक्शन खुलेगा।
  • यहां आपको दो बार नया मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
विज्ञापन

5 of 7
How to update mobile number in PF account - फोटो : Istock
  • इसके बाद आपको Get Authorization Pin के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • कुछ देर बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा।
  • आपको ओटीपी दर्ज करके सबमिट कर देना है।
  • इसके बाद ईपीएफओ डाटाबेस में आपका नया मोबाइल नंबर अपडेट हो जाएगा।
विज्ञापन

6 of 7
How to update mobile number in PF account - फोटो : iStock

ऐसे करें अपने पीएफ खाते में बैंक डिटेल्स को अपडेट

  • पीएफ खाते में बैंक डिटेल्स को अपडेट करने के लिए सबसे पहले आपको ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ पर विजिट करना है।
  • उसके बाद आपको अपने यूएएन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करके लॉगिन करना होगा।
  • इस प्रोसेस को करने के बाद आपको Manage Tab पर जाना है।
  • इसके बाद KYC के विकल्प का चयन करें।
  • नेक्स्ट स्टेप पर डॉक्यूमेंट टाइप में बैंक के ऑप्शन को सेलेक्ट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Mobile New - फोटो : Istock
  • आपके बैंक रिकॉर्ड में जो नाम दर्ज है, उन डिटेल्स को आपको एंटर करना है। 
  • अब आपको अपने बैंक के आईएफएससी कोडो को दर्ज करके बैंक अकाउंट नंबर को फिल करना होगा। 
  • आईएफएससी कोड दर्ज करें और सही-सही बैंक अकाउंट नंबर लिखें।
  • जानकारी दर्ज करने के बाद सभी डिटेल्स को अच्छे से वेरीफाई कर लें।
  • उसके बाद आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपके कंपनी एचआर इसे डिजिटली रूप में स्वीकृति देंगे। आपको मैसेज से ये जानकारी मिल जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें