फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EPFO: पीएफ खाताधारक ध्यान दें, आपको मिलती है 7 लाख रुपये की ये विशेष सुविधा, जानें डिटेल्स

Sun, 28 Aug 2022 03:46 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
EPFO EDLI Scheme - फोटो : iStock
EPFO EDLI Scheme: अगर आप पीएफ खाताधारक हैं, तो ये खबर खास आपके लिए है। देश में बड़े पैमाने पर नौकरीपेशा लोगों के पास पीएफ खाता है। हर महीने कर्मचारियों की सैलरी का कुछ अंश कटकर उनके पीएफ खाते में जुड़ता रहता है। प्रोविडेंट फंड खाते में जमा पैसे कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित करने का काम करते हैं। ईपीएफओ द्वारा पीएफ खाताधारकों को कई तरह की विशेष सुविधाएं मिलती हैं। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है कि पीएफ खाताधारकों को 7 लाख रुपये का एक डेथ इंश्योरेंस कवर भी मिलता है। इस बारे में बेहद कम लोगों को ही पता है। ईपीएफओ ये सुविधा एम्पलाई डिपॉजिट लिंक्ड स्कीम के तहत देता है। इसके तहत खाताधारकों को 7 लाख रुपये का बीमा कवर प्रदान किया जाता है। ईपीएफओ द्वारा मिलने वाली ये मुफ्त इंश्योरेंस सुविधा है। इसके लिए आपको अलग से पैसों को खर्च करने की जरूरत नहीं होती है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
EPFO EDLI Scheme - फोटो : istock
एम्पलाई डिपॉजिट लिंक्ड स्कीम एक डेथ इंश्योरेंस कवर है। इस पॉलिसी के अंतर्गत अगर पीएफ खाताधारक की दुर्भाग्यवश मृत्यु हो जाती है। इस स्थिति में उसके द्वारा तय किए गए नॉमिनी को राशि का भुगतान किया जाता है। 
विज्ञापन

3 of 5
EPFO EDLI Scheme - फोटो : iStock
इस स्कीम के अंतर्गत नॉमिनी को 2 लाख रुपये का भुगतान एकमुश्त किया जाता है। वहीं ज्यादा से ज्यादा 7 लाख रुपये की राशि का भुगतान इस स्कीम के तहत नॉमिनी को किया जा सकता है। 

4 of 5
EPFO EDLI Scheme - फोटो : iStock
अगर पीएफ खाताधारक एम्पलाई डिपॉजिट लिंक्ड स्कीम में नॉमिनी को रजिस्टर नहीं करता है। ऐसे में बीमा कवरेज का लाभ कर्मचारी के जीवन साथी या उसके बेटा/बेटी को मिलता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
EPFO EDLI Scheme - फोटो : istock
ईपीएफओ के सदस्य अपने आप स्कीम में नामांकित हो जाते हैं। इसके लिए उन्हें अलग से आवेदन करने की जरूरत नहीं होती है। इस स्कीम के तहत पैसों को क्लेम करने के लिए आपकी उम्र 18 वर्ष होनी जरूरी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें