फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएफ खाताधारक ध्यान दें: बस आज भर का है मौका, फटाफट निपटा लें ये जरूरी काम, नहीं तो अटक सकता है पैसा

Thu, 31 Mar 2022 08:46 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
पीएफ खाते में ई-नॉमिनेशन फाइल करने की आखिरी तारीख क्या है - फोटो : istock
देश में नौकरी पेशा लोगों की संख्या काफी ज्यादा हैं। ये लोग पूरे महीने काम करते हैं, और तब जाकर इन्हें इनकी सैलरी मिलती है। इसी सैलरी में से लोग अपना घर चलाते हैं, अपनी जरूरतें पूरी करते हैं और साथ ही बचत भी करते हैं। कर्मचारियों की इसी सैलरी में से हर महीने एक निश्चित हिस्सा काटा जाता है, जिसे उनके पीएफ खाते में जमा किया जाता है। दरअसल, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन द्वारा नौकरी करने वाले लोगों का ये खाता खोला जाता है। इसमें कर्मचारियों के पैसे को रखा जाता है, और इस पर सालाना ब्याज भी दिया जाता है। वहीं, आप इस पैसे को ऑनलाइन तरीके से निकाल और समय-समय पर चेक भी कर सकते हैं। लेकिन अगर आपने अब तक ई-नॉमिनेशन फाइल नहीं किया है, तो आपके  लिए ये जानना जरूरी है कि आज यानी 31 मार्च 2022 को इसकी आखिरी तारीख है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो आप अपनी पीएफ की पासबुक को ऑनलाइन चेक नहीं कर पाएंगे। तो चलिए जानते हैं कि आप घर बैठे कैसे ई-नॉमिनेशन फाइल कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
पीएफ खाते में ई-नॉमिनेशन फाइल करने की आखिरी तारीख क्या है - फोटो : iStock
इसलिए है जरूरी
  • ईपीएफओ की तरफ से ई-नॉमिनेशन इसलिए जरूरी है, ताकि अगर कभी पीएफ खाताधारक की किसी कारण से मृत्यु हो जाती है। तो ऐसे में नॉमिनी बिना किसी दिक्कत के पैसों के लिए क्लेम कर सकता है।
विज्ञापन

3 of 6
पीएफ खाते में ई-नॉमिनेशन फाइल करने की आखिरी तारीख क्या है - फोटो : istock
ई-नॉमिनेशन करने का ये रहा तरीका:-

स्टेप 1
  • ई-नॉमिनेशन न कराने पर पीएफ खाताधारक अपनी पासबुक और कुल बैलेंस नहीं देख पा रहे हैं। ऐसे में आपको ई-नॉमिनेशन कराना जरूरी है। अगर आप इसे कराना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सबसे पहले ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट https://www.epfindia.gov.in/site_en/index.php पर विजिट करना है।

4 of 6
पीएफ खाते में ई-नॉमिनेशन फाइल करने की आखिरी तारीख क्या है - फोटो : istock
स्टेप 2
  • वेबसाइट पर जाने के बाद आपको यहां पर 'सर्विस' वाला ऑप्शन चुनना है। फिर आपको लॉगिन करना है, जिसके लिए आपको अपने यूएएन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड को दर्ज करना है।
विज्ञापन

5 of 6
पीएफ खाते में ई-नॉमिनेशन फाइल करने की आखिरी तारीख क्या है - फोटो : istock
स्टेप 3
  • जब आप लॉगिन कर लेंगे, तो इसके बाद आपको नॉमिनेशन वाले विकल्प पर जाकर अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करना है। साथ ही अपना पूरा नाम, पता और जन्मतिथि भी दर्ज कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पीएफ खाते में ई-नॉमिनेशन फाइल करने की आखिरी तारीख क्या है - फोटो : istock
स्टेप 4
  • सभी जरूरी जानकारी भरने के बाद आपको 'सेव ईपीएफ नॉमिनेशन' वाले विकल्प पर क्लिक कर देना है। इस प्रक्रिया को करने के बाद आपका नॉमिनी सफलतापूर्वक जुड़ जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें