EPFO: अपनी आजीविका चलाने के लिए लोग अलग-अलग तरीकों से कमाई करते हैं, ताकि उन्हें किसी तरह की कोई दिक्कत न हो। वहीं, देखा जाता है कि एक बड़ी संख्या में लोग नौकरी करते हैं और वो भी खासतौर पर प्राइवेट सेक्टर में। ऐसे में सैलरी के अलावा एक सुविधा है, जो सरकार की तरफ से नौकरीपेशा लोगों को दी जाती है और वो है पीएफ खाते की। वैसे तो पीएफ खाते में पैसा इसी उद्धेश्य के साथ जमा किया जाता है कि भविष्य में लोग इस पैसे का इस्तेमाल कर पाएं। लेकिन अगर आपको नौकरी के बीच में पैसों की जरूत पड़ती है, तो आप अपने खाते से एडवांस में पैसे निकाल सकते हैं। दरअसल, कोविड के वक्त से कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ ने अपने खाताधारकों को ये छूट दी है कि नौकरी के दौरान कर्मचारी अपने पीएफ खाते में से एडवांस के रूप में पैसे निकाल सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...