फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

e-Shram Fraud Website: भूलकर भी इन वेबसाइट से न बनवाएं ई-श्रम कार्ड, खाली हो सकता है आपका बैंक खाता

Fri, 18 Feb 2022 12:29 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ई-श्रम कार्ड में धोखाधड़ी से बचने के तरीके - फोटो : istock
इन दिनों देश में एक योजना की काफी ज्यादा चर्चा में है, और लोग बढ़-चढ़कर इस योजना का लाभ लेने के लिए पंजीकरण भी करवा रहे हैं। दरअसल, हम बात कर रहे हैं ई-श्रम कार्ड योजना की, जिसमें श्रम विभाग द्वारा असंगठित क्षेत्रों के मजदूरों के ई-श्रम कार्ड बनाए जा रहे हैं। इसके लिए लोग ऑनलाइन तरीके से भी आवेदन कर रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन ई-श्रम कार्ड के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले जालसाज भी काफी एक्टिव हो गए हैं? शायद नहीं, लेकिन यहां ये जानना जरूरी हो जाता है कि इस ई-श्रम कार्ड योजना के नाम पर जालसाज फर्जीवाड़ा करने से भी बाज नहीं आ रहे हैं। इसको लेकर प्रेस इनफॉर्मेशन ब्यूरो यानी पीआईबी ने लोगों को सतर्क किया है, ताकि लोग इन फर्जी वेबसाइट पर न जाएं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
ई-श्रम कार्ड में धोखाधड़ी से बचने के तरीके - फोटो : twitter/@PIBHindi
फर्जी वेबसाइट से बचकर
  • दरअसल, ई-श्रम कार्ड के नाम पर फर्जीवाड़े की खबरें भी सामने आ रही है। ऐसे में प्रेस इनफॉर्मेशन ब्यूरो यानी पीआईबी लोगों को सतर्क करते हुए अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से जानकारी शेयर की है। इसमें बताया गया है कि साइबर अपारधियों ने ई-श्रम पोर्टल से मिलती-जुलती वेबसाइट को तैयार किया है, ताकि लोगों के साथ धोखा करके उनका बैंक अकाउंट खाली किया जा सके।
विज्ञापन

3 of 5
ई-श्रम कार्ड में धोखाधड़ी से बचने के तरीके - फोटो : istock
इन बातों का रखें ध्यान
  • अगर आप ऑनलाइन तरीके से ई-श्रम कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन करवाने की सोच रहे हैं, तो आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://eshram.gov.in/ पर ही लॉगिन करना है। इसके अलावा किसी भी अन्य वेबसाइट पर लॉगिन न करें।

4 of 5
ई-श्रम कार्ड में धोखाधड़ी से बचने के तरीके - फोटो : istock
  • इसके अलावा आप अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर, लोक सेवा केंद्र, सीएससी या डाकघर में जाकर इस कार्ड के लिए पंजीकरण करवा सकते हैं। लेकिन गलती से भी किसी अन्य वेबसाइट पर लॉगिन न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ई-श्रम कार्ड में धोखाधड़ी से बचने के तरीके - फोटो : istock
लग सकती है चपत
  • अगर आप किसी फर्जी वेबसाइट पर विजिट करते हैं, और यहां ई-श्रम कार्ड बनवाने के लिए अपनी जरूरी जानकारियां भरते हैं। तो ऐसे में जालसाज आपकी इन जानकारियों का इस्तेमाल करके आपके खाते से रकम उड़ा सकते हैं। इसलिए सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट https://eshram.gov.in/ से ही कार्ड का पंजीकरण करवाएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें