फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

E-Shram-Card: क्या होता है ई-श्रम कार्ड? बेरोजगार लोगों को मिलते हैं कई फायदे

Tue, 12 Dec 2023 06:32 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
e-Shram Card Benefits - फोटो : Istock
E-Shram-Card: केंद्र की मोदी सरकार ने असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को आर्थिक सुरक्षा देने के लिए साल 2020 में ई-श्रम योजना (E-Shram yojana ) की शुरुआत की थी। सरकार आर्थिक सहायता के साथ ही 2 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा भी देती है। देश में नवंबर 2022 तक करीब 28.42 करोड़ लोग ई-श्रम कार्ड  (E-Shram Card ) बनवा चुके थे। असंगठित क्षेत्र में काम करने वाला कोई भी भारतीय नागरिक इस योजना में पंजीकृत करा सकता है। 

पंजीकृत कराने के लिए उम्र 16 से 59 वर्ष के बीच है। अगर आप पात्र हैं और अभी तक इस योजना का लाभ नहीं लिया है, तो आपको भी जरूर फायदा लेना चाहिए, क्योंकि सरकार इस योजना के जरिए लोगों की काफी मदद कर रही है। ई-श्रम कार्ड योजना एक ऐसी स्कीम है, जो देश के असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों और कामगारों को एक साथ लाने का कान करती है। इस योजना के तहत केंद्र सरकार मजदूरों और कामगारों को आर्थिक मदद देती है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
e-Shram Card Beneftis - फोटो : Istock
श्रमिकों को क्या लाभ क्या मिलता है फायदा? 

इस योजना के तहत केंद्र सरकार की तरफ से पात्र लोगों को आर्थिक सहायता के साथ ही 2 लाख रुपये के दुर्घटना बीमा का लाभ दिया जाता है। ई-श्रम कार्ड योजना का लाभ देश के सभी मजदूर जैसे फेरीवाले, सब्जी विक्रेता, घरेलू कामगार के साथ-साथ छोटी नौकरी करने वाले युवा भी फायदा ले सकते हैं। 
 
 
विज्ञापन

3 of 5
E shram card - फोटो : istock
ई-श्रम पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण के कुछ दिनों के बाद मजदूरों और कामगारों का कार्ड बनाया जाता है। इस पोर्टल के तहत देश के सभी मजदूरों को एक मंच पर जोड़ने की कोशिश की जा रही है। अगर केंद्र सरकार भविष्य में कोई भी योजना शुरू करती है, तो वह पंजीकृत कामगारों और श्रमिकों को इसी पोर्टल की मदद से फायदा देगी। फिलहाल इस पर रजिस्ट्रेशन कराने वालों को 2 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा दिया जाता है।

LIC Jeevan Sathi Policy: क्या है एलआईसी की जीवन साथी स्कीम? जिसमें मिलता है इतना सबकुछ

4 of 5
e-Shram Card Beneftis - फोटो : Istock
इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए कुछ जरूरी दस्तावेज की जरूरत होती है। आवदेन करने वाले के पास आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, आय प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक आदि दस्तावेज होना जरूरी होता है। 

PM Kisan Nidhi Yojana: अब इस तरह आसानी से करें पीएम किसान योजना की ई-केवाईसी, मदद करेगा ये सरकारी ऐप
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
e-Shram Card - फोटो : Istock
ई-श्रम कार्ड प्राप्त करने के लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन के लिए सबसे पहले आप ई-श्रम पोर्टल पर जाएं और ई-श्रम विकल्प पर पंजीकरण करें। इससके बाद अब अपना मोबाइल नंबर और ओटीपी डालें। फिर ई-श्रम कार्ड फॉर्म के लिए आवेदन जमा करें, जिसके नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें