फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

e-Shram Card: ई-श्रम कार्ड धारकों को मिलता है 2 लाख रुपये का लाभ, इन परिस्थितियों में उठा सकते हैं फायदा

Tue, 31 May 2022 11:44 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
e shram card Benefits - फोटो : istock
e-shram card Benefits: देश में असंगठित क्षेत्र से जुड़े कामगारों और श्रमिकों के भविष्य को सुधारने के लिए सरकार ने ई-श्रम कार्ड की शुरुआत की है। इस योजना के अंतर्गत श्रमिकों और कामगारों का ई-श्रम कार्ड बनाया जा रहा है। इस स्कीम के तहत सरकार हर महीने ई-श्रम कार्ड धारकों को 500 रुपये की मासिक किस्त देती है। यही एक बड़ी वजह है, जिसके चलते देश भर में बड़े पैमाने पर कामगार अपना ई-श्रम कार्ड बनवा रहे हैं। अगर आपने अपना ई-श्रम कार्ड अब तक नहीं बनवाया है, तो आपको जल्द से जल्द इसे बनवा लेना चाहिए। ई-श्रम कार्ड स्कीम का उद्देश्य श्रमिकों और कामगारों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। देश में असंगठित क्षेत्र से जुड़े कामगारों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए सरकार ने इस स्कीम को शुरू किया है। ई-श्रम कार्ड धारकों को किस्त के अलावा भी 2 लाख रुपये की एक विशेष सुविधा मिलती है। आइए जानते हैं इसके बारे में -
विज्ञापन

2 of 5
e shram card Benefits - फोटो : istock
ई-श्रम कार्ड धारकों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत 2 लाख रुपये का बीमा कवर मिलता है। इस बीमा कवर के लिए श्रमिकों और कामगारों को किसी प्रकार का प्रीमियम नहीं भरना होता है। 
विज्ञापन

3 of 5
e shram card Benefits - फोटो : Istock
इस बीमा कवर का लाभ श्रमिकों को कुछ खास परिस्थितियों में ही मिलता है। बीमा कवर के अंतर्गत अगर कोई कामगार विकलांग हो जाता है। इस स्थिति में उसको 1 लाख रुपये की राशि दी जाती है। 

4 of 5
e shram card Benefits - फोटो : Istock
वहीं श्रमिक की अगर दुर्भाग्यवश किसी हादसे में मृत्यु होती है। ऐसे में उसके द्वारा तय किए गए नॉमिनी को 2 लाख रुपये का बीमा कवर दिया जाता है। अगर आप अपना ई-श्रम कार्ड बनवाने जा रहे हैं या बनवा लिया है। इस स्थिति में आपको इन सुविधाओं के बारे में जरूर पता होना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
e shram card Benefits - फोटो : Istock
आप श्रम पोर्टल eshram.gov.in पर विजिट करके आसानी से अपना ई-श्रम कार्ड बनवा सकते हैं। इसमें आपको किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। ई-श्रम कार्ड बनवाने के बाद श्रमिकों का डाटाबेस सरकार के पास पहुंच जाता है। ऐसे में उन्हें भविष्य में रोजगार मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें