E-Shram Card 2nd Installment: देश के कई जरूरतमंद और गरीब वर्ग के लोगों की आर्थिक मदद के लिए केंद्र सरकार द्वारा कई तरह की योजनाएं चलाई जाती हैं। इनमें कई योजनाएं जैसे- मुफ्त राशन, आवास, शौचालय योजना, स्वास्थ्य योजना, शिक्षा योजना, बीमा, पेंशन जैसी कई अन्य योजनाएं शामिल हैं। ऐसी ही एक योजना देश के उन कामगारों के लिए केंद्र सरकार की तरफ से चलाई गई, जो लोग असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं। इस योजना के अंतर्गत पात्र कामगारों का ई-श्रम कार्ड बनाया जाता है। इसके बाद इन लोगों को आर्थिक मदद दी जाती है। इसमें 500 रुपये हर महीने दिए जाने का प्रवाधान है, जिसकी पहली किस्त के पैसे आ चुके हैं। तो वहीं अब लोगों को दूसरी किस्त का इंतजार है। लेकिन इससे पहले जरूरी है कि आप एक छोटा सा काम करवा लें, ताकि आपके किस्त के पैसे न अटकें। तो चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...