भारत में एक बड़ी आबादी असंगठित क्षेत्र से जुड़ी है। असंगठित क्षेत्र से जुड़े कामगारों को अपने दैनिक जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इनके पास कमाई का कोई संगठित जरिया नहीं होता है। इसके अलावा इन कामगारों को मौसमी बेरोजगारी का भी सामना करना पड़ता है। असंगठित क्षेत्र से जुड़े लोगों की इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार इन श्रमिकों के लिए ई-श्रम कार्ड बनवा रही है। इस कार्ड के कई फायदे हैं। इस कार्ड के बनने के बाद श्रमिकों को रोजगार मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है। इसके अलावा उनको सरकार द्वारा वित्तीय सहायता भी दी जा रही है। कई ई-श्रम कार्ड धारकों के खाते में सरकार ने पहली किस्त ट्रांसफर कर दी है। वहीं अगली किस्त भी जल्द ही आने वाली है। अगर आप भी ई-श्रम कार्ड की अगली किस्त लेना चाहते हैं, तो ऐसे में आपको जल्द से जल्द कुछ जरूरी कामों को कर लेना चाहिए। वरना आपके खाते में दूसरी किस्त आने में दिक्कत हो सकती है।