e-Shram Card Installment Date: हमारे देश में आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों की संख्या भी काफी है, जिन्हें मदद की जरूरत होती है। ऐसे में राज्य और केंद्र सरकार कई तरह की योजनाओं को चला रही है। समय-समय पर इन योजनाओं में बदलाव किया जाता है और साथ ही नई योजनाओं को भी लाया जाता है। जैसे-ई-श्रम कार्ड योजना। इस योजना को असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले कामगारों के लिए शुरू किया गया। अब तक काफी संख्या में इस योजना से जरूरतमंद लोग जुड़ चुके हैं। अब तक इस योजना के अंतर्गत मिलने वाली पहली किस्त पहले ही जारी हो चुकी है। वहीं, हर किसी को अब दूसरी किस्त का इंतजार है। ऐसे में अब दूसरी किस्त कब आएगी, इसको लेकर चर्चाओं का बाजार पूरी तरह गर्म है। तो चलिए आपको बताते हैं कि ये किस्त कब आ सकती है। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...