आज के समय में पासपोर्ट सबसे जरूरी दस्तावेजों में से एक है। अगर आप भारत से बाहर विदेश यात्रा पर जाना चाहते हैं तो आपके पास पासपोर्ट का होना बेहद जरूरी है। इसके बिना आपकी यात्रा संभव नहीं हो पाएगी। इसके अलावा भी पासपोर्ट कई जगह पर काम आता है। एक समय था जब पासपोर्ट बनवाने के लिए लोगों को काफी परेशान होना पड़ता था। लेकिन अब पासपोर्ट की बढ़ती जरूरत और लोगों की परेशानियों को देखते हुए सरकार ने पासपोर्ट बनवाने के काम को बहुत आसान बना दिया है। अब आप घर बैठे पासपोर्ट के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा अब सरकार की तरफ से ई-पासपोर्ट सेवा भी शुरू कर दी गई है। यानी ये अब आपको पासपोर्ट लेकर कहीं घूमने की जरूरत नहीं है। साथ ही इसके खोने की भी टेंशन खत्म हो जाएगी। तो चलिए जानते हैं कैसा होगा ई-पासपोर्ट और कैसे करेगा काम...