फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trivia: क्या आपको पता है एटीएम कार्ड में अंकित 16 अंकों का मतलब? अगर नहीं, तो यहां जानिए

Sun, 23 Jan 2022 03:18 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
एटीएम कार्ड में अंकित 16 अंकों का क्या होता है मतलब? - फोटो : Pixabay
दुनिया भर में बड़े पैमाने पर क्रेडिट और डेबिट कार्ड का उपयोग किया जाता है। भारत भी इससे अछूता नहीं है। भारत में करोड़ों लोग इस सुविधा का लाभ उठाते हैं। एटीएम कार्ड के आने के बाद बैंकिंग काफी आसान हो गई है। जरूरत के समय लोग इस कार्ड की मदद से आसानी से पैसे किसी भी एटीएम मशीन से निकल सकते हैं। आजकल तो ऑनलाइन पेमेंट के लिए भी एटीएम कार्ड का उपयोग बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। हालांकि, जब भी आप अपने डेबिट कार्ड से ऑनलाइन पेमेंट करते हैं, तो उस वक्त 16 अंकों के एटीएम डिजिट को अंकित करना होता है। क्या आपको पता है एटीएम कार्ड में अंकित 16 अंकों का क्या मतलब होता है? अगर नहीं, तो आज हम आपको इसी के बारे में बताने वाले हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कि एटीएम कार्ड पर अंकित ये 16 डिजिट के अंक किन किन चीजों को प्रदर्शित करते हैं -
विज्ञापन

2 of 4
एटीएम कार्ड में अंकित 16 अंकों का क्या होता है मतलब? - फोटो : Istock

पहला अंक

एटीएम कार्ड में अंकित पहला अंक ये बताता है कि कार्ड को किसने जारी किया है। इस अंक को मेजर इंडस्ट्री आइडेंटिफायर के नाम से भी जाना जाता है। अलग अलग इंडस्ट्री के लिए ये अंक भी अलग होते हैं।
विज्ञापन

3 of 4
एटीएम कार्ड में अंकित 16 अंकों का क्या होता है मतलब? - फोटो : Istock

अगले 5 अंक

पहले अंक के बाद के अगले 5 अंक उस कंपनी के बारे में बताते हैं, जिसने उसे जारी किया है। इसको  ईश्यूर आइडेंटिफिकेशन नंबर के नाम से जाना जाता है।

जैसे मास्टर कार्ड- 51XXXX-55XXXX, वीजा- 4XXXXX
विज्ञापन

4 of 4
एटीएम कार्ड में अंकित 16 अंकों का क्या होता है मतलब? - फोटो : Istock

अगले 9 अंक

इसके बाद के जो 9 अंक होते हैं, वो बैंक अकाउंट नंबर से लिंक होता है। हालांकि, ये अंक आपका बैंक अकाउंट नंबर नहीं होता लेकिन उससे लिंक होता है। वहीं कार्ड में अंकित अंतिम नंबर चेक डिजिट के नाम से जाना जाता है। इससे कार्ड की वैलिडिटी या कहें कि उसकी वैधता के बारे में पता चलता है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें