फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानना जरूरी: डीटीसी बस में चढ़ते वक्त नहीं चाहिए होगा कैश, करा पाएंगे व्हाट्सएप से भी टिकट बुक

Tue, 20 Feb 2024 02:07 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
डीटीसी बस के टिकट व्हाट्सएप से हो पाएंगे बुक। - फोटो : Amar Ujala
DTC Bus Ticket: अगर आप दिल्ली या इसके आसपास के इलाके में रहते हैं, तो फिर आप एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए अपने या पब्लिक ट्रांसपोर्ट का सहारा लेते होंगे? वैसे तो मेट्रो आने के बाद से ही लोग मेट्रो से सफर करते हैं। इससे लंबी दूरी का सफर भी आसानी से पूरा हो जाता है और जाम जैसी दिक्कतों में नहीं फंसना पड़ता, जिससे समय बचता है। लेकिन इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता कि आज भी एक बड़ा तबका डीटीसी बसों से ही सफर करता है? ऐसे ही लोगों के लिए जल्द ही एक खुशखबरी आने वाली है, जिसके मुताबिक डीटीसी बस का टिकट व्हाट्सएप के जरिए ही बुक हो जाएगा। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
डीटीसी बस के टिकट व्हाट्सएप से हो पाएंगे बुक। - फोटो : Istock
मौजूदा स्थिति क्या है?
  • दरअसल, मौजूदा समय में अगर आपको डीटीसी बसों में सफर करना होता है, तो इसके दो तरीके हैं। पहले में आपको बस में जाना होता है और वहां मौजूद कंडक्टर से टिकट लेना होता है और इसके बदले आप इन्हें कैश पेमेंट करते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
डीटीसी बस के टिकट व्हाट्सएप से हो पाएंगे बुक। - फोटो : Istock
  • वहीं, दूसरे तरीके में आपको नजदीकी डीटीसी दिल्ली परिवहन निगम के बूथ पर जाकर पास बनवाना होता है। हालांकि, आप एक दिन वाला पास बस कंडक्टर से ही बनवा सकते हैं। पर इससे ज्यादा दिन का पास बनवाने के लिए आपको दिल्ली परिवहन निगम ही जाना पड़ता है।

4 of 5
डीटीसी बस के टिकट व्हाट्सएप से हो पाएंगे बुक। - फोटो : istock
क्या होने जा रहा है बदलाव?
  • वहीं, दूसरी तरफ अब दिल्ली मेट्रो की तर्ज पर ही डीटीसी बसों में भी व्हाट्सएप के जरिए टिकट बुक की जा सकेगी। दिल्ली परिवहन जल्द ही डीटीसी बसों में व्हाट्सएप के जरिए टिकट बुकिंग सेवा शुरू करने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डीटीसी बस के टिकट व्हाट्सएप से हो पाएंगे बुक। - फोटो : istock
  • मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसके लिए एक नंबर जारी किया जाएगा जिसके जरिए व्हाट्सएप से डीटीसी बस टिकट बुक किया जा सकेगा और पेमेंट भी ऑनलाइन ही हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें