फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dog Tips: घर में पालने जा रहे हैं डॉग तो इन बातों का रखें ध्यान, वरना पड़ सकते हैं मुसीबत में

Wed, 18 May 2022 09:24 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
डॉग पालते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए - फोटो : istock
हम अपने जीवन में कई तरह के ऐसे काम करते हैं, जो हमें पसंद होते हैं। इनमें से एक है डॉग पालना। दरअसल, खासतौर पर शहरों में डॉग पालना काफी ज्यादा देखा जाता है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि ग्रामीण इलाकों में ऐसा नहीं होता। बल्कि गांवों में भी लोग एक या इससे ज्यादा डॉग पालते हैं। वहीं, बात अगर फिर से शहरों की करें तो यहां भी लोग डॉग पालते हैं, उसे अपने परिवार का हिस्सा बनाते हैं और उसका पूरा ध्यान रखते हैं। लेकिन डॉग पालते समय या उसे घर में लाने से पहले जरूरी है कि कुछ जरूरी बातों को जान लिया जाए, ताकि आप दिक्कत में न पड़े क्योंकि कई लोग घर पर डॉग तो ले आते हैं। लेकिन उन्हें ये पता नहीं होता कि इस दौरान उन्हें किन-किन बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है। इसलिए हम आपको कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे हैं, जिन्हें डॉग घर पर लाने से पहले आपके लिए जानना जरूरी है। तो चलिए आपको इनके बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
डॉग पालते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए - फोटो : istock
डॉग के बारे में पूरी जानकारी लें
  • आप अगर अपने घर में डॉग ला रहे हैं, तो आपको उस डॉग के बारे में पूरी जानकारी ले लेनी चाहिए। डॉग क्या खाता है, किसी को काटता तो नहीं, कैसे रहता है आदि। इससे आपको कोई दिक्कत नहीं होगी और आराम से उस डॉग को पाल पाएंगे।
विज्ञापन

3 of 6
डॉग पालते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए - फोटो : istock
डॉग का ध्यान रखना
  • जब आप किसी डॉग को घर लेकर आते हैं, तो आपके लिए जरूरी हो जाता है कि आप उसका ध्यान रखें। अगर डॉग परेशान रहेगा तो वो आपको ही काट सकता है, बीमार रहेगा तो ये भी दिक्कत है। इसलिए डॉग का समय-समय पर ट्रीटमेंट करवाएं, उसे सभी टीके लगवाएं ताकि वो किसी को काटे नहीं क्योंकि अगर आपका डॉग किसी को काटता है। तो ऐसे में ये आपके लिए दिक्कत पैदा कर सकता है।

4 of 6
डॉग पालते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए - फोटो : istock
बांधकर रखें
  • डॉग को घर पर लाने के बाद आपको ये ध्यान देना है कि वो किसी के आने पर भौंकता या काटता तो नहीं है। अगर आपका डॉग ऐसा करता है तो उसे बांधकर रखें, क्योंकि अगर वो किसी को काट देता है तो इससे आपको दिक्कत हो सकती है।
विज्ञापन

5 of 6
डॉग पालते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए - फोटो : istock
टहलाते समय ध्यान दें
  • डॉग को टहलाते समय आपको ध्यान रखना है कि अपने पास एक छड़ी जरूर रखें, ताकि डॉग अगर किसी को परेशान करने की कोशिश करें तो आप तुरंत एक्शन ले सकें। आपको डॉग को ट्रेंड करना चाहिए, ताकि वो आपकी बात मानें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डॉग पालते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए - फोटो : istock
किसी के वहां ले जाने से बचें
  • कोशिश करनी चाहिए कि डॉग को एक फैमिली वाला फील आप दें, क्योंकि इससे वो आपके साथ घुल-मिल पाता है। लेकिन जब आप कहीं बाहर जा रहे हैं, तो किसी के साथ उसे घर पर छोड़कर जाना बेहतर विकल्प है, न कि किसी के वहां जाते समय साथ ले जाना। आपका डॉग किसी को काट सकता है, जिससे आप दिक्कत में आ सकते हैं। इसलिए उसे घर पर ही रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें