शादी के बाद जिंदगी में कई बदलाव आते हैं। घर बदल सकता है, सरनेम बदल सकता है और कई बार पता भी बदल जाता है। ऐसे में जरूरी दस्तावेजों में सही जानकारी होना बहुत जरूरी है। अगर शादी के बाद नाम या पता बदल गया है तो समय रहते जरूरी रिकॉर्ड अपडेट करा लेना चाहिए। इससे आगे बैंकिंग, यात्रा, सरकारी काम या किसी दूसरे जरूरी काम में परेशानी कम होती है। तो आइए जानते हैं कि शादी के बाद आपको कौन से दस्तावेज अपडेट करा लेने चाहिए, जिससे कि आगे चलकर कोई परेशानी न हो।