फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aadhaar Card DOB: आधार कार्ड में प्रिंट हुई है गलत जन्मतिथि, तो ऐसे करवा सकते हैं ठीक

Mon, 30 Oct 2023 02:56 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आधार कार्ड में जन्मतिथि कैसे ठीक करवा सकते हैं? - फोटो : Faceboo/@aadhaarsmartcard
Date of Birth Change in Aadhaar Card: आपके पास कई ऐसे दस्तावेज होंगे जिनकी आपको समय-समय पर जरूरत पड़ती रहती होगी? इन्हीं में से एक आपका आधार कार्ड भी होगा। दरअसल, भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई द्वारा भारत के नागरिकों को ये जारी किया जाता है। इस कार्ड में कार्डधारक की बायोमेट्रिक और डेमोग्राफिक जानकारियां होती हैं। वहीं, कई लोगों के आधार में कुछ न कुछ चीज गलत प्रिंट हो जाती है। जैसे- किसी का नाम, तो किसी का पता और किसी की जन्मतिथि ही गलत छप जाती है। ऐसे में आपको परेशान नहीं होना है, क्योंकि आप अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जाकर इन्हें ठीक करवा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं अगर आपके आधार में जन्मतिथि गलत प्रिंट हुई है, तो आप इसे कैसे ठीक करवा सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आधार कार्ड में जन्मतिथि कैसे ठीक करवा सकते हैं? - फोटो : istock
इन दस्तावेजों को साथ ले जाएं:-
  • अपना आधार कार्ड
  • जन्मतिथि का कोई प्रूफ, जैसे:- बर्थ सर्टिफिकेट, पासपोर्ट, बैंक की पासबुक और पैन कार्ड आदि में से कोई भी एक दस्तावेज।
विज्ञापन

3 of 5
आधार कार्ड में जन्मतिथि कैसे ठीक करवा सकते हैं? - फोटो : i stock
आधार केंद्र जाकर ऐसे ठीक करवा सकते हैं गलत जन्मतिथि:-

स्टेप 1
  • अगर आपके आधार कार्ड में भी जन्मतिथि गलत प्रिंट हुई है, तो इसके लिए आपको अपने नजदीकी आधार केंद्र जाना पड़ता है
  • ध्यान रहे कि यहां आपको अपॉइंटमेंट मिल सकती है, जिसे आप ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीकों से ले सकते हैं
  • इसके बाद केंद्र से मिली तारीख और समय पर आधार केंद्र जाएं

4 of 5
आधार कार्ड में जन्मतिथि कैसे ठीक करवा सकते हैं? - फोटो : istock
स्टेप 2
  • यहां जाकर आपको 'करेक्शन फॉर्म भरना होता है'
  • इसमें अपना नाम, आधार नंबर और वो जानकारी देनी है जो आपको ठीक करवानी है, जैसे- जन्मतिथि के बारे में
  • फिर फॉर्म भरकर अपनी बारी का इंतजार करना है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आधार कार्ड में जन्मतिथि कैसे ठीक करवा सकते हैं? - फोटो : pixabay
स्टेप 3
  • अब संबंधित अधिकारी द्वारा आपके बायोमेट्रिक होंगे, जिसमें आपके फिंगर प्रिंट से लेकर बाकी चीजों का मिलान किया जाता है
  • साथ ही आपका फॉर्म चेक होकर आपसे जानकारी कंफर्म की जाती है
  • इसके बाद आपके दस्तावेज सही पाए जाने पर आपकी सही जन्मतिथि अपडेट कर दी जाती है
  • नियमों के तहत कुछ दिनों के अंदर आधार कार्ड पर नई जन्मतिथि अपडेट हो जाती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें