Ayushman Card: सरकार जहां एक तरफ कई पुरानी योजनाओं को दुरुस्त करके लोगों तक लाभ पहुंचाती है, तो वहीं दूसरी तरफ कई तरह की नई योजनाएं भी लॉन्च करती रहती है। इनमें कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं शामिल होती हैं। जैसे- राशन योजना, आवास योजना, बीमा योजना, पेंशन योजना आदि। ऐसी ही एक योजना है 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना।' इस योजना से एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हैं और लाभ ले भी रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी इस योजना से जुड़ना चाहते हैं, तो आपके लिए पहले इस योजना को जानना जरूरी हो जाता है। तो चलिए इस आयुष्मान योजना के बारे में विस्तार से जानते हैं...