फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Train Rules: अगर करने जा रहे हैं ट्रेन से यात्रा, तो पहले जान लें ये नियम, नहीं तो हो सकती है दिक्कत

Tue, 15 Feb 2022 09:24 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ट्रेन में लगेज ले जाने का नियम क्या है - फोटो : istock
वैसे तो लोग कई तरह के वाहनों से सफर करना पसंद करते हैं, लेकिन सफर दूर का हो और आरामदायक सफर करने की इच्छा हो तो लोग फिर ट्रेन से यात्रा करना ही पसंद करते हैं। रेल में सफर करने के दौरान कई तरह की सुविधाएं भी मिलती हैं, जिनमें अच्छा खाना और शौचालय जैसी कई अन्य सुविधाएं शामिल हैं। भरत में प्रत्येक दिन लाखों लोग ट्रेन से सफर करते हैं, और अपने गंतव्य तक पहुंचते हैं। वहीं, कई लोग ट्रेन से यात्रा करने के दौरान अपने साथ काफी ज्यादा सामान लेकर भी यात्रा करते हैं। ऐसे में वो अपना सामान जगह-जगह पर रखते हैं, कोई सामान अपनी सीट के नीचे, तो कोई सामान किसी अन्य यात्री की सीट के नीचे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ट्रेन में लगेज ले जाने को लेकर नियम हैं? शायद नहीं, तो चलिए हम आपको इस बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
ट्रेन में लगेज ले जाने का नियम क्या है - फोटो : iStock
फर्स्ट एसी के लिए क्या है नियम?
  • भारतीय रेलवे ने हर एक चीज को लेकर नियम बना रखे हैं, जिसमें से एक नियम ट्रेन में यात्रा के दौरान साथ में सामान ले जाने का है। जैसे बात अगर एसी क्लास की करें, तो आप एसी फर्स्ट क्लास में 70 किलोग्राम तक मुफ्त में सामान लेकर यात्रा कर सकते हैं। वहीं, बात अगर चार्ज की करें, तो आप चार्ज देकर अधिकतम 150 किलोग्राम तक सामान अपने साथ ले जा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
ट्रेन में लगेज ले जाने का नियम क्या है - फोटो : iStock
सेकेंड क्लास का ये है नियम
  • आप सेकेंड क्लास में अगर सफर करते हैं, तो आप 35 किलोग्राम तक का सामान अपने साथ मुफ्त में ले जा सकते हैं। लेकिन अगर आप ज्यादा सामान ले जाना चाहते हैं तो आप अधिकतम 70 किलोग्राम तक सामान कैरी कर सकते हैं।

4 of 5
ट्रेन में लगेज ले जाने का नियम क्या है - फोटो : istock
स्लीपर क्लास का नियम
  • वहीं, अगर आप स्लीपर क्लास में सफर कर रहे हैं, तो आप 40 किलोग्राम तक सामान अपने साथ ले जा सकते हैं। इसके लिए आपको कोई चार्ज नहीं देना पड़ता है। वहीं, चार्ज देकर आप 80 किलोग्राम तक सामान अपने साथ लेकर सफर कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ट्रेन में लगेज ले जाने का नियम क्या है - फोटो : istock
एसी टू टीयर
  • एसी टू टीयर में आप अपने साथ 50 किलोग्राम तक सामान मुफ्त में ले जा सकते हैं। वहीं, चार्ज देकर आप अधिकतम 100 किलोग्राम तक का सामान ले जा सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें