फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banking Tips: क्या बैंक खाते में पांच लाख रुपये से ज्यादा रखना नुकसानदायक? आसान शब्दों में यहां जानें

Tue, 15 Feb 2022 08:51 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
क्या बैंक खाते में पांच लाख रुपये से ज्यादा रखना नुकसानदायक - फोटो : istock
हमें अपना घर चलाने के लिए, अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए, बच्चों को पढ़ाने के लिए, अनाज खरीदने समेत लगभग हर एक चीज के लिए पैसों की जरूरत होती है। इसके लिए कोई नौकरी करता है, तो कोई अपना बिजनेस करता है। इनसे जो पैसे लोग कमाते हैं, अपनी उस मेहनत की कमाई को लोग बैंक खाते में रखते हैं। वहीं, आज के समय में तो एक-एक व्यक्ति के कई बैंक खाते होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि लोगों के बीच बैंक में पैसा जमा कराने को लेकर कई तरह की भ्रांतियां फैली हैं या उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है कि उन्हें अपने बैंक खाते में पांच लाख रुपये से ज्यादा पैसे रखने चाहिए या नहीं? अगर आप भी इस उलझन में हैं, तो चलिए हम आपको इस बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
क्या बैंक खाते में पांच लाख रुपये से ज्यादा रखना नुकसानदायक - फोटो : istock
बैंक को नुकसान हुआ, तो कितना पैसा मिलेगा?
  • अगर बैंक डूब जाता है या दिवालिया हो जाता है, तो ऐसी स्थिति में आपके बैंक खाते में जमा पैसे का क्या होगा? दरअसल, इसको लेकर सरकार का नियम है, जिसके मुताबिक अगर बैंक डूबता या दिवलिया होता है तो सरकार खाता धारक को पांच लाख रुपये देगी। फिर चाहे आपके बैंक में पांच लाख रुपये जमा हैं या फिर उससे ज्यादा। मतलब सरकार आपके बैंक खाते में पांच लाख रूपये की सुरक्षा की गारंटी लेती है।
विज्ञापन

3 of 6
क्या बैंक खाते में पांच लाख रुपये से ज्यादा रखना नुकसानदायक - फोटो : istock
  • हालांकि, भारतीय रिजर्व बैंक हर एक बैंक पर पैनी नजर रखता है, और अगर कोई बैंक नुकसान से गुजर रहा है, तो उसे किसी अन्य बैंक में मर्ज करके या कोई अन्य रास्ता निकालकर लोगों को पहले जैसी सुविधा मुहैया कराता है। साथ ही इससे लोगों का पैसा भी नहीं डूबता है।

4 of 6
क्या बैंक खाते में पांच लाख रुपये से ज्यादा रखना नुकसानदायक - फोटो : istock
ज्यादा पैसे रखने के क्या हैं नुकसान?
  • वैसे तो आप अपने बैंक खाते में जितना चाहे, उतना पैसा रख सकते हैं। लेकिन अगर आपके खाते में काफी ज्यादा पैसा होता है, तो आप पर इनकम टैक्स की नजर बनी रहती है। हालांकि, ये उसी स्थिति में होता है जब आपके खाते में जमा पैसे का सोर्स न पता हो। ऐसे में आपको अपने पैसे के सोर्स की जानकारी जरूर रखनी चाहिए।
विज्ञापन

5 of 6
क्या बैंक खाते में पांच लाख रुपये से ज्यादा रखना नुकसानदायक - फोटो : istock
कब हो सकती है मुश्किल?
  • मान लीजिए आपके खाते में 20 लाख रुपये या इससे भी ज्यादा पैसे जमा है या आप कराते हैं। ऐसी स्थिति में अगर आपके पास इन पैसों का सोर्स नहीं है, तो आपके लिए इनकम टैक्स विभाग की तरफ से परेशानी हो सकती है। आपका बैंक खाता सीज करके आप पर कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
क्या बैंक खाते में पांच लाख रुपये से ज्यादा रखना नुकसानदायक - फोटो : istock
और भी हैं नुकसान
  • अगर आप अपने बचत खाते में ज्यादा पैसा रख रहे हैं, तो इसका एक नुकसान ये भी है कि आपकी जमा राशि पर ब्याज काफी कम मिलता है। ऐसे में जानकार मानते हैं कि आप अपने पैसे की एफडी करा सकते हैं, जिस पर बैंक अच्छा ब्याज देता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें