PM Kisan 14 Kist Kab Aayegi 2023: देश में लगभग हर एक वर्ग के लिए अलग-अलग तरह की योजनाएं चल रही हैं। राशन, आवास, बीमा, पेंशन जैसी कई अन्य योजनाएं इसमें शामिल हैं। वहीं, किसानों के लिए भी राज्य सरकारें और केंद्र सरकार भी कई योजनाएं चलाती हैं। इनमें से एक योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है, जिसे केंद्र सरकार किसानों के लिए चलाती है। इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को सालाना 6 हजार रुपये देने का प्रावधान है और इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है। इन सबके बीच इस बार 14वीं किस्त जारी होने वाली है, जिसमें अब सिर्फ सात दिन का समय बचा है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...