देश का किसान फसल उगा सके, उसके खेतों में फसल लहलहा सके, उसे खेती करने के लिए सामान या बीज की कमी न हो, किसान कर्ज मुक्त रह सके आदि। इन्हीं संकल्पों को पूरा करने के लिए राज्य से लेकर केंद्र सरकार तक, किसानों के लिए कई तरह की योजनाएं चलाती है। इसमें किसानों की आर्थिक मदद की जाती है, जिसका पैसा सीधा उनके बैंक खाते में भेजा जाता है। ऐसी ही एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, जिसे जरूरतमंद किसानों के लिए केंद्र सरकार द्वारा चलाया जा रहा है। इस योजना में सालाना 6 हजार रुपये 2-2 हजार की तीन किस्तों में दिए जाते हैं। लेकिन देखने में आ रहा है कि कई ऐसे किसान भी हैं, जो फर्जी तरीके से इस योजना का लाभ ले रहे हैं, जबकि वो इस योजना के लिए पात्र नहीं है। ऐसे में सरकार द्वारा कुछ चीजों को जरूरी किया गया है, ताकि इन फर्जी लोगों की पहचान की जा सके। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...