Diwali Fraud: इस बार दिवाली का त्योहार 12 नवंबर को मनाया जाएगा। ऐसे में जो लोग अपने घरों से पढ़ाई, नौकरी या अन्य कारणों से दूर रहते हैं, वो सभी घर जाने की तैयारी में लगे हुए हैं। वहीं, दिवाली पर घर जाने के लिए लोग ट्रेन टिकट भी बुक करवा रहे हैं। पर ये बात तो सभी जानते हैं कि आसानी से कंफर्म ट्रेन टिकट तो मिल ही नहीं रहा है। लोग कई महीनों पहले से ही टिकट बुक करवाकर बैठे हैं। ऐसे में अब जिन्हें घर जाने के लिए ट्रेन टिकट चाहिए, वो किसी भी तरीके से कंफर्म टिकट बुक करवाने में लगे हैं। ऐसे में अगर आप भी ट्रेन टिकट बुक करवा रहे हैं, तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। वरना आपकी एक गलती से आप फ्रॉड का भी शिकार हो सकते हैं और ये त्योहारों के मौके पर खूब होता है। तो चलिए जानते हैं कौन सी गलतियां करने से बचना चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...