अमर उजाला
Tue, 31 October 2023
अगर आप ट्रेन में सफर कर रहे हैं और कभी चेन खींचनी पड़े, तो आपको पता होना चाहिए कि किन कारणों से ही आप चेन पुलिंग कर सकते हैं
बोगी में आग लगने, मेडिकल इमरजेंसी में, ट्रेन से किसी के गिरने पर आदि जरूरी स्थितियों में ही ट्रेन की चेन पुलिंग कर सकते हैं
जो लोग बेवजह ट्रेन की चेन खींचते हैं, उन पर रेलवे कार्रवाई कर सकता है
ऐसा इसलिए क्योंकि भारतीय रेलवे के नियम के मुताबिक, चेन पुलिंग करने पर सजा और जुर्माने दोनों का प्रावधान है
बेवजह चेन खींचने पर रेल अधिनियम 1989 की धारा 141 के अंतर्गत सजा दी जाती है
7 रुपये की बचत दिलाएगी आपको पांच हजार रुपये की पेंशन