Tips For Bus Ticket Booking: दिवाली का त्योहार अपनों के संग मनाने के लिए हर कोई अपने घर जाना चाहता है। दरअसल, कोई पढ़ाई के लिए, तो कोई नौकरी के कारण आदि अपने-अपने घरों से दूर रहता है। ऐसे में दिवाली के त्योहार पर घर जाने के लिए लोग ट्रेन टिकट बुक करवाते हैं, लेकिन हर किसी को कंफर्म ट्रेन टिकट मिल जाए ये थोड़ा मुश्किल नजर आता है। इसलिए कई लोग प्राइवेट बसों से भी घर जाते हैं। पर इसके लिए भी समय पर टिकट बुक करवाना पड़ता है। वरना ये भी हाथ से निकल सकती है। वहीं, त्योहारी सीजन होने की वजह से इन टिकट के लिए आपको ज्यादा पैसे भी चुकाने पड़ सकते हैं। ऐसे में अगर आप चाहें तो कुछ तरीकों की मदद से बचत भी कर सकते हैं। आगे आप इस बारे में जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आप कैसे बस टिकट बुक करते समय बचत कर सकते हैं...