फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानना जरूरी: व्हाट्सएप पर आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं आधार, पैन कार्ड और दूसरे जरूरी दस्तावेज, जानें डिटेल्स

Thu, 05 Jan 2023 11:00 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
How To Download Aadhaar Card PAN Card on WhatsApp - फोटो : Istock
Digilocker on WhatsApp: आज दुनिया भर में दो बिलियन से भी ज्यादा लोग व्हाट्सएप का इस्तेमाल कर रहे हैं। व्हाट्सएप आने के बाद हमारे कई काम काफी आसान हो गए हैं। आज बिजनेस, एजुकेशन से लेकर विभिन्न क्षेत्रों में व्हाट्सएप का इस्तेमाल किया जा रहा है। व्हाट्सएप के इस बढ़ते उपयोग को देखते हुए सरकार भी कई सुविधाओं को व्हाट्सएप पर दे रही है। इसी कड़ी में आज हम आपको एक खास तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप व्हाट्सएप पर अपने आधार कार्ड, 10th 12th की मार्कशीट, गाड़ी की आरसी, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि जरूरी दस्तावेजों को डाउनलोड कर सकते हैं। इन जरूरी दस्तावेजों को व्हाट्सएप पर डाउनलोड करना काफी आसान है। अगर आपके पास आधार कार्ड है, तो ऐसे में आप डिजी लॉकर का इस्तेमाल अपने व्हाट्सएप अकाउंट पर कर सकते हैं। आप आसानी से MY Govt Helpdesk WhatsApp Chatbot के जरिए अपने जरूरी डॉक्यूमेंट्स को डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं - 
विज्ञापन

2 of 5
How To Download Aadhaar Card PAN Card on WhatsApp - फोटो : istock
इसके लिए सबसे पहले आपको MY Govt Helpdesk का नंबर 9013151515 को अपने मोबाइल में सेव करना है। इस नंबर को सेव करने के बाद व्हाट्सएप ओपन करके अपने कॉन्टेक्ट लिस्ट को रिफ्रेश करें। 
विज्ञापन

3 of 5
How To Download Aadhaar Card PAN Card on WhatsApp - फोटो : istock
इसके बाद My Govt Helpdesk के चैटबैट को ओपन करके Hi का मैसेज भेजें। इस प्रोसेस को करने के बाद आपसे कोविन या डिजी लॉकर में से किसी एक सर्विस को चुनने के लिए कहा जाएगा। यहां आपको DigiLocker के विकल्प का चयन करना है। इस प्रोसेस को करने के बाद Yes के विकल्प का चयन करें। 

4 of 5
How To Download Aadhaar Card PAN Card on WhatsApp - फोटो : istock
अब चैटबोट आपसे DigiLocker अकाउंट के बारे में पूछेगा। इसके बाद आपको 12 अंकों के आधार नंबर को DigiLocker अकाउंट से लिंक करके ऑथेंटिकेट करना है। अब आपके पास एक ओटीपी आएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
How To Download Aadhaar Card PAN Card on WhatsApp - फोटो : Istock
इसे दर्ज करने के बाद आपका मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड हो जाएगा। अब चैटबोट लिस्ट में DigiLocker अकाउंट के साथ लिंक डॉक्यूमेंट दिखने लगेगा। ऐसे में आप यहां से आसानी से अपने जरूरी डॉक्यूमेंट पीडीएफ फाइल में डाउनलोड कर सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें