High Beam and Low Beam: आमतौर पर एक बात कही जाती है कि गाड़ी चलाने के लिए चार आंखें चाहिए। ऐसा इसलिए कहा जाता है क्योंकि सड़क पर चलते समय ड्राइवर को बड़ी सावधानी बरतनी पड़ती है। नजर हटी दुर्घटना घटी जैसी स्थिति न हो, इसके लिए सड़क यातायात नियमों का पालन करना भी जरूरी है। वहीं, जब लोग कार खरीदते हैं, तो उसमें कई फीचर देखते हैं। जबकि, कार हेडलाइट में दो सेटअप होते हैं। इसमें पहला लो बीम और दूसरा हाई बीम होता है। ये दूर और पास रोशनी करने का एक तरीका है। पर कई लोग ऐसे हैं जिन्हें इसके बारे में पता ही नहीं होता है, जिसकी वजह से कई बार दुर्घटना तक हो सकती है। तो चलिए जानते हैं हाई बीम और लो बीम क्या है। आप आगे इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...