Difference Between 24K 22K and 18K Gold: हमारे देश में त्योहारी सीजन में बड़े पैमाने पर सोने की खरीदारी की जाती है। यह हमारी परंपरा का हिस्सा रहा है। धनतेरस, दिवाली, शादी या किसी शुभ मुहुर्त पर लोग अक्सर सोने की खरीदारी करते हैं। धनतेरस से ही दिवाली महापर्व की शुरुआत हो जाती है। इस साल 18 अक्तूबर को धनतेरस का पर्व मनाया जाएगा। धनतेरस के दिन नई चीजों की खरीदारी करना शुभ माना गया है।
इस कारण कई लोग धनतेरस के मौके पर सोने की खरीदारी करते हैं। अगर आप भी धनतेरस के दिन सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपको 24, 22 और 18 कैरेट सोने में क्या अंतर होता है? इस बारे में जरूर जान लेना चाहिए। आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि सोने की शुद्धता की जांच कैरेट में की जाती है। सोने का कैरेट जितना ज्यादा होता है उतना ही वह शुद्ध होता है।