फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhanteras 2024: धनतेरस पर खरीदने जा रहे हैं सोना, तो जान लीजिए कानूनी तौर पर घर में कितना रख सकते हैं गोल्ड

Tue, 29 Oct 2024 12:03 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Dhanteras 2024 - फोटो : AdobeStock
Dhanteras 2024: त्योहारी सीजन की शुरुआत हो चुकी है। धनतेरस और दिवाली आने में अब महज कुछ ही दिन बचे हैं। इस साल 29 अक्तूबर के दिन धनतेरस का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन धन्वंतरि देव, लक्ष्मी जी और कुबेर महाराज की पूजा की जाती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन नई चीजों को खरीदना काफी शुभ माना गया है। इसी वजह से कई लोग धनतेरस के दिन बर्तन, गाड़ी, सोने और चांदी की जमकर खरीदारी करते हैं।

देश में सोना खरीदने की परंपरा काफी पुरानी है। हमारे यहां सोने के बने खूबसूरत आभूषणों का इस्तेमाल श्रृंगार के रूप में किया जाता है। अगर आप धनतेरस के अवसर पर सोना खरीदने जा रहे हैं तो आपको इस बारे में पता होना चाहिए आप अपने घर में कितना सोना कानूनी तौर पर रख सकते हैं? आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Dhanteras 2024 - फोटो : AdobeStock
आयकर कानूनों के नियमों के अंतर्गत घर में सोना रखने की सीमा तय की गई है। नियमों के अंतर्गत आप एक सीमित मात्रा में ही अपने घर में सोना रख सकते हैं। अगर आप इससे ज्यादा सोना रखते हैं तो इस स्थिति में आपको इसका सबूत दिखाना होगा। 
विज्ञापन

3 of 5
Dhanteras 2024 - फोटो : AdobeStock
आयकर कानूनों के नियमों के मुताबिक वे महिलाएं जो विवाहित हैं वो अपने पास 500 ग्राम सोना रख सकती हैं। इसके अलावा वे महिलाएं जो विवाहित नहीं हैं वे अपने पास कुल 250 ग्राम तक सोना रख सकती हैं। 

Diwali 2024: दिवाली पर मिलने वाले बोनस को इन स्कीम्स में करें निवेश, मिल सकता है शानदार रिटर्न

4 of 5
Dhanteras 2024 - फोटो : AdobeStock
इसके अलावा पुरुष अपने पास 100 ग्राम तक सोना रख सकते हैं। नियमों के अंतर्गत अगर निर्धारित की गई इस सीमा के अंतर्गत सोना मिलता है तो सरकार आपसे सोना नहीं जब्त करेगी। 

Dhanteras 2024: क्या सच में दुकानों पर मिलता है 24 कैरेट का गोल्ड? जानिए 22 और 24 कैरेट सोने के बीच का अंतर?
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Dhanteras 2024 - फोटो : AdobeStock
अगर आपके पास आयकर कानूनों के नियमों द्वारा तय की गई सीमा से ज्यादा सोना मिलता है तो आपको इसकी रशीद और सबूत दिखाना होगा। आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि घर में रखे सोने पर आपको किसी प्रकार का कोई टैक्स नहीं देना होता है। इसके अलावा अगर आप उसको बेचते हैं तो उस पर आपको टैक्स देना होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें