Delhi Air Pollution Alert and Safety Tips: इन दिनों हर तरफ एक चर्चा काफी हो रही है और वो है दिल्ली में लगातार बढ़ते प्रदूषण की। दिल्ली-एनसीआर के इलाके में प्रदूषण की मोटी चादर साफ देखी जा सकती है। आलम ये है कि इससे लोगों को सांस संबंधी दिक्कतें भी हो रही हैं। दिल्ली से लेकर नोएडा और गाजियाबाद में भी प्रदूषण का स्तर बेहद खराब श्रेणी में है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी किए गए आंकड़े के मुताबिक, आज यानी मंगलवार को दिल्ली के जहांगीरपुरी में एक्यूआई यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स 567 दर्ज हुआ। हालांकि, ये पहली बार नहीं जब दिल्ली या उसके आसपास के इलाकों में वायु प्रदूषण का लेवल लगातार बढ़ता जा रहा है, लेकिन अगर ऐसे में आप अपने घर से बाहर जा रहे हैं तो आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए जिससे आप इस वायु प्रदूषण से बचने में खुद की और अपनों की मदद कर पाएंगे। तो चलिए जानते हैं ये बातें कौन सी हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...