फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Metro: दिल्ली की तरह पाकिस्तान में भी चलती है मेट्रो ट्रेन, जानिए क्या है दोनों के बीच में अंतर?

Sun, 03 Nov 2024 12:57 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Delhi Metro vs Pakistan Metro - फोटो : Adobestock
Delhi Metro vs Pakistan Metro: मेट्रो ट्रेन को शहर की लाइफ लाइन कहा जाता है। शहरों में काफी भीड़-भाड़ होती है। इस कारण सड़कों पर सफर करने में लंबे ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ता है। इसमें समय की काफी खपत होती है। ऐसे में मेट्रो ट्रेनें सफर का काफी सुविधाजनक साधन हैं। भारत में दिल्ली समेत कई बड़े शहरों में मेट्रो ट्रेनें चलती हैं। आज के समय दुनिया के विभिन्न देशों में मेट्रो ट्रेनों का नेटवर्क है। हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी मेट्रो ट्रेन चलती है।

पाकिस्तान के लाहौर में मेट्रो ट्रेन की शुरुआत साल 2020 में हुई थी। इसका निर्माण चाइना स्टेट रेलवे ग्रुप ने किया था। पाकिस्तान के लाहौर शहर में चलने वाली मेट्रो ट्रेन कुल 27 किलोमीटर का सफर तय करती है। इस दौरान यह ट्रेन कुल 26 स्टेशनों पर रुकती है। आपमें से कई लोगों के मन में यह सवाल आ रहा होगा कि आखिर पाकिस्तान की मेट्रो, दिल्ली मेट्रो से कितनी अलग है? अगर आप भी इस विषय में जानना चाहते हैं तो आज इस खबर के माध्यम से हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं -
विज्ञापन

2 of 5
Delhi Metro vs Pakistan Metro - फोटो : Adobestock
पाकिस्तान के लाहौर शहर में चलने वाली मेट्रो ट्रेन भी कई हद तक दिल्ली मेट्रो के जैसी ही है। लाहौर में मेट्रो का नेटवर्क कुल 27 किलोमीटर तक का है। इतना सफर तय करने में इसको कुल 45 मिनट का समय लगता है। 

ABY: पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज कराने की सुविधा दे रही है सरकार, ऐसे करें स्कीम में आवेदन
विज्ञापन

3 of 5
Delhi Metro vs Pakistan Metro - फोटो : Adobestock
इससे लाहौर में रहने वाले लोगों को एक जगह से दूसरी जगह जाने में काफी आसानी होती है। लाहौर के ओरेंज लाइन मेट्रो नेटवर्क में कुल 26 स्टेशन बनाए गए हैं। वहीं दिल्ली मेट्रो नेटवर्क में 200 से ज्यादा स्टेशन बनाए गए हैं।  

4 of 5
Delhi Metro - फोटो : AdobeStock
पाकिस्तान की मेट्रो में भी टिकट खरीदने के लिए टोकन और कार्ड का सिस्टम लागू है। वहीं दिल्ली मेट्रो में टोकन, कार्ड के अलावा क्यूआर कोड टिकट सिस्टम आ चुका है। पाकिस्तान मेट्रो को ओरेंज मेट्रो कहा जाता है। उसमें भी दिल्ली मेट्रो की तरह ही कब कौन सा स्टेशन आने वाला है उसकी अनाउंसमेंट होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Delhi Metro - फोटो : AdobeStock
पाकिस्तान की मेट्रो में भी अंदर की तरफ रूट का नक्शा और बाकी जरूरी जानकारी लिखी हुई है। पाकिस्तान में अभी केवल लाहौर शहर में ही मेट्रो चल रही है। वहीं भारत के कई शहरों में मेट्रो नेटवर्क बन चुका है।

PM Kisan Yojana: क्या है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना? जानिए किन किसानों को मिलता है स्कीम का लाभ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें