फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: क्या है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना? जानिए किन किसानों को मिलता है स्कीम का लाभ

Sun, 03 Nov 2024 10:47 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Adobe Stock
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देश में आज भी करोड़ों किसान आर्थिक रूप से काफी कमजोर हैं। खेती किसानी करने के साथ-साथ इन लोगों को जीवन में गुजर बसर करने में भी कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए भारत सरकार एक बेहद ही शानदार योजना का संचालन कर रही है। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है।

पीएम किसान सम्मान निधि योजना भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी स्कीम है। इस योजना के तहत भारत सरकार देश के गरीब किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। 6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को हर साल तीन किस्तों के रूप में जारी किया जाता है। हर किस्त के अंतर्गत भारत सरकार किसानों के खाते में 2 हजार रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से भेजती है। अब तक पीएम किसान सम्मान निधि योजना की कुल 18 किस्तों को जारी किया जा चुका है। 
विज्ञापन

2 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Adobe Stock
वहीं अक्सर कई लोगों का सवाल रहता है कि किन किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिलता है? अगर आप भी इस विषय में जानना चाहते हैं तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Adobe stock
पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उन्हीं किसानों को मिलता है जिनके नाम पर कृषि योग्य भूमि रजिस्टर्ड है। स्कीम का लाभ उन्हीं किसानों को दिया जाता है, जिनके पास दो हेक्टेयर या उससे कम कृषि योग्य जमीन है। 

PM Kisan Yojana: क्या किसान पति-पत्नी दोनों एक साथ ले सकते हैं पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त का लाभ?

4 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Adobe Stock
अगर आप पीएम किसान सम्मान निधि योजना में आवेदन करने जा रहे हैं तो आपके पास कुछ दस्तावेजों का होना जरूरी है। अगर आपके पास ये दस्तावेज नहीं हैं तो स्कीम में आपके आवेदन को रद्द कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Adobe Stock
पीएम किसान सम्मान निधि योजना में आवेदन करने के लिए आपके पास आधार कार्ड, नागरिकता का प्रमाण, भूमि के स्वामित्व की पुष्टि करने वाले डॉक्यूमेंट्स, बैंक अकाउंट डिटेल्स आदि दस्तावेजों की जरूरत होगी। 

PM Kisan Yojana: इस दिन आ सकती है 19वीं किस्त, क्या दूसरों की जमीन पर खेती करने वाले किसान भी ले सकते हैं लाभ?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें