फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की खबर: दिल्ली मेट्रो में सफर के दौरान कर पाएंगे शॉपिंग, उतरते ही मिल जाएगा ऑर्डर किया हुआ सामान

Sat, 24 Jun 2023 02:19 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
दिल्ली मेट्रो का शॉपिंग एप कब लॉन्च होगा? - फोटो : istock
Delhi Metro Shopping App: अगर आप दिल्ली जैसे शहर में अपनी कार या बाइक आदि लेकर निकल जाएं, तो ऐसा शायद ही हो कि आपको जाम न मिले। खासतौर पर दिल्ली में कई इलाके तो ऐसे हैं, जहां पर लोगों का जाम में फंसना लगभग तय ही होता है। इसलिए ज्यादातर लोग अपने दफ्तर, कॉलेज या अन्य कामों के लिए दिल्ली मेट्रो से सफर करना ज्यादा सही मानते हैं। दिल्ली की लाइफ लाइन कही जाने वाली मेट्रो में यात्रा करने से एक तो समय की बचत होती है और दूसरा आपको एसी की सुविधा मिलती है। इन सबके बीच अब जल्द ही दिल्ली मेट्रो में सफर करने वालों को एक और नई सौगात मिलने जा रही है, जिसके बाद आपका सफर और शानदार हो सकता है। तो चलिए बिना देर किए जानते हैं कि आखिर दिल्ली मेट्रो ऐसा क्या करने वाली है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
दिल्ली मेट्रो का शॉपिंग एप कब लॉन्च होगा? - फोटो : Istock
ये है वो सुविधा
  • दरअसल, मीडिया रिपोर्टस की मानें तो दिल्ली मेट्रो में यात्रा करने वाले लोग जल्द ही अपनी यात्रा के दौरान ही शॉपिंग कर पाएंगे। जी हां, बिल्कुल सही पढ़ा आपने, क्योंकि दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन यानी डीएमआरसी इस योजना पर काम कर रही है।
विज्ञापन

3 of 5
दिल्ली मेट्रो का शॉपिंग एप कब लॉन्च होगा? - फोटो : istock
शॉपिंग के अलावा कर पाएंगे ये अन्य काम
  • इस योजना के तहत डीएमआरसी मेट्रो से यात्रा करने वाले यात्रियों को एक नया अनुभव देने जा रही है। इसमें आप मेट्रो में यात्रा के दौरान ही शॉपिंग कर सकेंगे। इसके लिए एक एप लॉन्च होगा। यही नहीं, यात्री अपने गंतव्य स्टेशन से अपने घर के लिए ऑटो और कैब बुक कर सकेंगे। मेट्रो कार्ड रिचार्ज कर सकेंगे, फास्टैग, बीमा और बिजली के बिल भरने जैसी सुविधाएं भी इस एप पर होगी।

4 of 5
दिल्ली मेट्रो का शॉपिंग एप कब लॉन्च होगा? - फोटो : Istock
एप होगा लॉन्च
  • मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डीएमआरसी यात्रियों को ये नया अनुभव देने के लिए अगले महीने इस एप को लॉन्च कर सकती है, जिसका नाम डीएमआरसी मोमेंटम 2.0 एप होगा। एप में सबसे अच्छी बात होगी कि आप यात्रा के दौरान जो भी खरीदारी करेंगे, वो सामान आपको अपने गंतव्य स्टेशन पर मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिल्ली मेट्रो का शॉपिंग एप कब लॉन्च होगा? - फोटो : Istock
अभी इन स्टेशनों से होगी शुरुआत
  • जैसा कि अगले महीने एप लॉन्च होने के बाद इस सुविधा की शुरुआत हो सकती है। ऐसे में पहले दिल्ली के 21 स्टेशनों से इस सुविधा की शुरुआत की जाएगी, जिसके लिए इन स्टेशनों पर स्मार्ट लॉकर और वर्चुअल स्टोर इंस्टॉल किए जा रहे हैं। इन स्मार्ट लॉकर में ही यात्रियों को अपना ऑर्डर किया हुआ सामान मिलेगा। फिलहाल 72 स्मार्ट लॉकर की सुविधा होगी जिनमें बाद में और 24 लॉकर जोड़े जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें