फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Metro: होली के दिन दिल्ली मेट्रो की टाइमिंग में किया गया बदलाव, इस समय से चलेगी मेट्रो

Fri, 14 Mar 2025 05:20 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Delhi Metro Timing Changed For Holi 2025: अगर आप होली के दिन कहीं पर मेट्रो से सफर करने की योजना बना रहे हैं, तो दिल्ली मेट्रो की बदली गई टाइमिंग के बारे में जरूर जान लेना चाहिए।
विज्ञापन
1 of 5
होली के दिन दिल्ली मेट्रो की टाइमिंग में किया गया बदलाव - फोटो : AdobeStock
Delhi Metro Timing Changed For Holi 2025: 14 मार्च को देशभर में होली का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन लोग एक दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर खुशियों का इजहार करते हैं। हर साल फाल्गुन माह की पूर्णिमा को होली का त्योहार मनाया जाता है। होली के पर्व को देखते हुए दिल्ली मेट्रो की टाइमिंग में भी बदलाव किया गया है। ऐसे में अगर आप होली के दिन कहीं पर मेट्रो से सफर करने की योजना बना रहे हैं, तो दिल्ली मेट्रो की बदली गई टाइमिंग के बारे में जरूर जान लेना चाहिए। रंगों के त्योहार होली के दिन मेट्रो ट्रेन थोड़ी लेट चलेगी। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के मुताबिक होली के दिन मेट्रो ट्रेन दोपहर 2:30 पर चलेगी। इससे पहले मेट्रो सेवा उपलब्ध नहीं होगी। इसमें आईजीआई एयरपोर्ट एक्सप्रेस मेट्रो लाइन को भी शामिल किया गया है।  
विज्ञापन

2 of 5
होली के दिन दिल्ली मेट्रो की टाइमिंग में किया गया बदलाव - फोटो : AdobeStock
डीएमआरसी के मुताबिक दोपहर 2:30 मिनट के बाद सभी लाइनों पर मेट्रो ट्रेनें उपलब्ध रहेंगी। इसके बाद दिल्ली में मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों को किसी भी तरह की परेशानियों का सामना नहीं करना होगा। 
विज्ञापन

3 of 5
होली के दिन दिल्ली मेट्रो की टाइमिंग में किया गया बदलाव - फोटो : AdobeStock
होली के पर्व को देखते हुए डीएमआरसी द्वारा इस मेट्रो टाइमिंग को शेड्यूल किया गया है। दिल्ली में जल्द ही गोल्डन लाइन की भी शुरुआत होने वाली है। यह लाइन एयरोसिटी से तुगलकाबाद तक जाएगी।

Did You Know: आधार कार्ड में कितनी बार बदला जा सकता है नाम? जानिए क्या है इसको लेकर नियम

4 of 5
होली के दिन दिल्ली मेट्रो की टाइमिंग में किया गया बदलाव - फोटो : AdobeStock
होली के पर्व पर अक्सर देखने को मिलता है कि कई लोग नशे की हालत में उपद्रव और अव्यवस्था फैलाने की कोशिश करते हैं। इसी को देखते हुए डीएमआरसी ने मेट्रो ट्रेन को देर से चलाने का फैसला लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
होली के दिन दिल्ली मेट्रो की टाइमिंग में किया गया बदलाव - फोटो : AdobeStock
दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस फैसले को लिया गया है। डीएमआरसी ने पिछले साल भी होली के दिन मेट्रो की टाइमिंग में बदलाव किया था। होली के दिन दिल्ली के अलावा कई दूसरे शहरों में भी मेट्रो की टाइमिंग में बदलाव किया गया है। 

PM Ujjwala Yojana: किन महिलाओं को सरकार उज्ज्वला योजना के अंतर्गत देती है मुफ्त गैस सिलेंडर? जानिए यहां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें