फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की बात: मेट्रो से करना है सफर तो ऐसे बुक करें व्हाट्सएप से टिकट, लंबी लाइन से मिलेगा छुटकारा

Fri, 22 Dec 2023 12:49 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
मेट्रो टिकट व्हाट्सएप से कैसे बुक करें? - फोटो : istock
Delhi Metro Ticket: जब भी हमें कहीं सफर पर जाना होता है, तो हम हमेशा ऐसे वाहन से जाना पसंद करते हैं जो कंफर्ट हो। वहीं, अगर आप दिल्ली में ऑफिस जा रहे हैं, कॉलेज जा रहे हैं, कहीं शॉपिंग के लिए जा रहे हैं या फिर कहीं घूमने जा रहे हैं आदि। ऐसे में ज्यादातर लोग दिल्ली मेट्रो से जाना पसंद करते हुए नजर आते हैं। मेट्रो को दिल्ली की लाइफलाइन कहा जाता है। इससे कम समय में और सुविधाजनक तरीके से आप अपने गंतव्य तक पहुंच जाते हैं। बस इसके लिए आपको टिकट लेना पड़ता है, लेकिन अब तो इसके लिए भी आपको लाइन में लगने की जरूरत नहीं है और न ही खुले पैसों की जरूरत है। ऐसा इसलिए क्योंकि आप अपने व्हाट्सएप से ही मिनटों में मेट्रो टिकट बुक कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसका प्रोसेस क्या है। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
मेट्रो टिकट व्हाट्सएप से कैसे बुक करें? - फोटो : istock
व्हाट्सएप से ऐसे कर सकते हैं मेट्रो टिकट बुक:-

स्टेप 1
  • अगर आप भी दिल्ली मेट्रो से सफर करने जा रहे हैं, तो आप भी व्हाट्सएप से टिकट बुक कर सकते हैं और वो भी बिना किसी झंझट के
  • इसके लिए आपको सबसे पहले दिल्ली मेट्रो के व्हाट्सएप नंबर 9650855800 को नोट करना है
विज्ञापन

3 of 5
मेट्रो टिकट व्हाट्सएप से कैसे बुक करें? - फोटो : istock
स्टेप 2
  • फिर आपको इस व्हाट्सएप नंबर पर Hi का मैसेज लिखकर भेजना है
  • इसके बाद आपको अपनी भाषा का चयन करना है
  • आप हिंदी या अंग्रेजी में से किसी एक भाषा को चुन सकते हैं

4 of 5
मेट्रो टिकट व्हाट्सएप से कैसे बुक करें? - फोटो : istock
स्टेप 3
  • इसके बाद आपको 'बाय टिकट' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
  • अब आपसे वो स्टेशन पूछा जाएगा, जहां से आप अपनी यात्रा शुरू करना चाहते हैं, उसे दर्ज करें
  • फिर आपको अपना गंतव्य स्टेशन दर्ज करना है यानी जहां तक की आपको यात्रा करनी है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मेट्रो टिकट व्हाट्सएप से कैसे बुक करें? - फोटो : istock
स्टेप 4
  • ध्यान दें कि आप यहां पर एक से ज्यादा मेट्रो टिकट भी बुक कर सकते हैं
  • फिर आपको यहां पर ऑनलाइन यूपीआई या अन्य ऑनलाइन तरीकों से पेमेंट करनी है
  • इसके बाद आपके व्हाट्सएप पर ही क्यूआर कोड आ जाता है, जिसे एंट्री गेट पर लगे स्कैन वाली जगह पर लगी लाल लाइट के ऊपर लगाएं और फिर आप अपनी यात्रा आसानी से पूरी कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें