Delhi Metro Luggage Rules: दिल्ली मेट्रो में रोजाना लाखों की संख्या में लोग सफर करते हैं। लंबे ट्रैफिक जाम से बचने के लिए कई लोग मेट्रो में सफर करना पसंद करते हैं। यह यात्रा के लिए काफी सुविधाजनक साधन है। दिल्ली में लगातार जनसंख्या बढ़ती जा रही है। इसकी बड़ी वजह रोजगार की तलाश में आसपास के राज्यों से बड़े पैमाने पर लोगों का यहां आना है। इस कारण यात्रियों की संख्या में भी लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है। भविष्य में लोगों को ट्रांसपोर्टेशन से जुड़ी समस्याओं का सामना न करना पड़े इसे देखते हुए दिल्ली एनसीआर में कई जगहों पर नई मेट्रो लाइनों का भी निर्माण किया जा रहा है। अगर आप दिल्ली मेट्रो में सफर करते हैं तो क्या आपको इस बारे में पता है कि आप अपने साथ मेट्रो में कितने वजन के सामान को साथ लेकर सफर कर सकते हैं? अगर नहीं तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
दिल्ली मेट्रो में सफर करते वक्त आप अपने साथ 25 किलोग्राम से ज्यादा वजन का सामान नहीं ले जा सकते हैं। यह लिमिट केवल एक यात्री के लिए तय की गई है।
अगर कोई व्यक्ति तय की गई इस लिमिट से ज्यादा का सामान अपने साथ लेकर दिल्ली मेट्रो में सफर करता है। इस स्थिति में दिल्ली मेट्रो रेलवे कॉरपोरेशन के नियमों के अंतर्गत पकड़े जाने पर आप पर कार्रवाई की जा सकती है। इसके अलावा आपसे जुर्माना भी वसूला जा सकता है।
अक्सर कई लोग यह सवाल करते हैं कि क्या दिल्ली मेट्रो में सफर करते समय उसमें चाय या कॉफी पी सकते हैं। मेट्रो स्टेशन पर कई दुकानों पर चाय और कॉफी आसानी से मिल जाती है।
आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि मेट्रो में सफर करते समय चाय और कॉफी पीना सख्त तौर पर प्रतिबंधित है। अगर आप मेट्रो के भीतर चाय या कॉफी पीते हुए पकड़े जाते हैं, तो डीएमआरसी के नियमों के तहत आप पर कार्रवाई की जा सकती है।