फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Radiative Cooling Clothes: हीटवेव का कर देगा काम तमाम, यह है AC जैसी ठंडक देने वाला कपड़ा

Wed, 19 Jun 2024 03:40 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Radiative Cooling Clothes: इस बढ़ती गर्मी को देखते हुए वैज्ञानिकों ने एक खास तरह का कपड़ा बनाया है, जिसे पहनने के बाद आपको एसी जैसी ठंडक मिलेगी। इस कपड़े में एक खास तरह के फैब्रिक का इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन
Radiative Cooling Clothes - फोटो : Freepik AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Radiative Cooling Clothes: इस समय देशभर में करोड़ों लोग गर्मी से काफी परेशान हैं। अल नीनो और ग्लोबल वार्मिंग के प्रभाव के कारण इस साल की गर्मी पिछले कई सालों के रिकॉर्ड को तोड़ रही है। देश के कई शहरों में पारा 50 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका है। ऐसे में इस भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए लोग कई तरह के उपायों को अपना रहे हैं। वहीं इस बढ़ती गर्मी को देखते हुए वैज्ञानिकों ने एक खास तरह का कपड़ा बनाया है, जिसे पहनने के बाद आपको एसी जैसी ठंडक मिलेगी। इस कपड़े में एक खास तरह के फैब्रिक का इस्तेमाल किया गया है। फैब्रिक को प्लास्टिक और चांदी के नैनोवायर की मदद से बनाया गया है, जो कि रेडिएटिव कूलिंग सिद्धांत पर काम करता है। इस कपड़े को खासतौर पर उन लोगों के लिए बनाया गया है, जो कि गर्म मौसम वाले इलाकों में रहते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 

विज्ञापन

रेडिएटिव कूलिंग प्रक्रिया पर बनाया गया यह फैब्रिक पृथ्वी के वायुमंडल से बाहर निकलने वाली तरंग दैर्ध्य के भीतर इन्फ्रारेड रेडिएशन को उत्सर्जित करने का काम करता है। इसके अलावा यह कपड़ा इन्फ्रारेड रेडिएशन को रोकने का भी काम करता है। 

जानना जरूरी: उधार लेने के बाद अगर कोई व्यक्ति नहीं कर रहा है पैसे वापस, तो तुरंत करें ये काम

इस फैब्रिक में कुल तीन परत हैं। भीतर की जो परत है उसे ऊन या कपास जैसे कपड़ों से बनाया गया है। बीच की परत को चांद और नैनोवायर से बनाया गया है। वहीं ऊपर की परत पॉलीमेथिल पेंटीन नामक प्लास्टिक पदार्थ से बनी है। 

AC: एसी को लगातार कितने घंटों तक चलाया जा सकता है? जरूर जान लें ये बात

इस कपड़े पर किए गए परीक्षणों में पता चला है कि यह दूसरे रेशमी कपड़ों की तुलना में 8.9 डिग्री सेल्सियस ज्यादा ठंडा है। इसके अलावा जब इसका मानवीय त्वचा पर परीक्षण किया गया तो यह फैब्रिक सूती कपड़े की तुलना में 1.8 डिग्री ज्यादा ठंडा पाया गया। 

Water Tank: गर्मी में टंकी से नहीं आएगा खौलता हुआ पानी, सिर्फ करने होंगे ये काम
विज्ञापन

इस फैब्रिक को शिकागो विश्वविद्यालय के प्रोफेसर चुन सू और उनकी टीम द्वारा बनाया गया है। गौर करने वाली बात है कि यह फैब्रिक हम जो कपड़े पहनते हैं उससे काफी अलग होगा। इस फैब्रिक पर अभी भी काफी रिसर्च चल रही है। हालांकि, अब इंतजार इसका बाजार में आने का है। 

IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी करा रहा खूबसूरत नेपाल की सैर, इतना है किराया, मिल रही ये सुविधाएं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें