फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tirth Yojana: सरकार कराने जा रही है बुजुर्गों को मुफ्त तीर्थ यात्रा, रहने खाने से लेकर हर चीजों का होगा इंतजाम

Wed, 28 Jun 2023 11:38 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Mukhyamantri Tirth Yojana - फोटो : Istock
Mukhyamantri Tirth Yojana: आज हम आपको दिल्ली सरकार की एक बेहद ही शानदार योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम के अंतर्गत दिल्ली सरकार बुजुर्गों को मुफ्त में तीर्थ यात्रा करा रही है। दिल्ली सरकार की इस स्कीम का नाम मुख्यमंत्री तीर्थ योजना है। इस योजना के अंतर्गत सरकार खासतौर पर बुजुर्गों को मुफ्त में देश के प्रमुख तीर्थ यात्रा करा रही है। इस स्कीम की शुरुआत 26 जून, 2023 से कर दी गई है। योजना के अंतर्गत 600 से ज्यादा यात्रियों को स्पेशल ट्रेन के जरिए सफदरजंग से द्वारकाधीश ले जाया जाएगा। सफर करते समय यात्रियों को किसी भी प्रकार का किराया नहीं देना होगा। दिल्ली सरकार ने इस योजना को साल 2018 में शुरू किया था। इस स्कीम के तहत 60 से ज्यादा उम्र के नागरिकों को मुफ्त में तीर्थ यात्रा करने का मौका दिया जा रहा है। आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
Mukhyamantri Tirth Yojana - फोटो : Istock
इस तीर्थ यात्रा के अंतर्गत यात्रियों को द्वारका, गुजरात के दो ज्योतिर्लिंगों, सोमनाथ और नागेश्वर के दर्शन करने का मौका मिल रहा है। 
विज्ञापन

3 of 5
Mukhyamantri Tirth Yojana - फोटो : Istock
सफर करते समय यात्रियों को रुकने और खाने पीने के लिए किसी प्रकार का खर्चा नहीं करना है। इन सब चीजों का बंदोबस्त सरकार द्वारा किया जाएगा।

PM Kisan Yojana: 14वीं किस्त ट्रांसफर होने को लेकर हुआ बड़ा एलान, सरकार इस दिन जारी कर सकती है पैसे

4 of 5
Mukhyamantri Tirth Yojana - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के मुताबिक इस स्कीम का लाभ 40 हजार से ज्यादा लोग उठा चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Mukhyamantri Tirth Yojana - फोटो : Istock
इस स्कीम के अंतर्गत आप जग्गन्नाथपुरी, रामेश्वरम, करतारपुर साहिब, अयोध्या, वेलंकन्नी, शिरडी, मथुरा, हरिद्वार, तिरूपति बालाजी, वैष्णो देवी समेत कई जगहों पर जा सकते हैं। इस स्कीम के तहत 60 की उम्र के ऊपर के बुजुर्गों के साथ 21 साल से ज्यादा की उम्र का व्यक्ति भी जा सकता है। उसका खर्चा भी सरकार उठाएगी। स्कीम का लाभ उठाने के लिए आपको दिल्ली का नागरिक होना जरूरी है। आप दिल्ली सरकार के डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर विजिट करके आसानी से स्कीम में आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें