फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: 30 जून नहीं इस दिन मिल सकती है किसानों को 14वीं किस्त, खाते में आएंगे इतने पैसे

Wed, 28 Jun 2023 11:09 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
किसानों को कब मिल सकती है 14वीं किस्त? - फोटो : Istock
PM Kisan Yojana: राज्य सरकारें हों या फिर केंद्र सरकार, ये दोनों ही कई तरह की ऐसी योजनाएं चला रहे हैं जिनका सीधा लाभ लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। इनमें रोजगार देने जैसी योजनाएं, आवास देने जैसी योजनाएं, बीमा, पेंशन और भत्ता योजना आदि शामिल हैं। ऐसी ही एक योजना केंद्र सरकार किसानों के लिए चलाती है, जिसका नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। इस योजना में किसानों की आर्थिक मदद करने का प्रावधान है, जिसके अंतर्गत पात्र किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये की किस्त दी जाती है। इसी कड़ी में इस बार बारी 14वीं किस्त की है, जिसका लाभार्थियों को बेसब्री से इंतजार है। तो चलिए जानते हैं कि पात्र किसानों को 14वीं किस्त कब तक मिल सकती है। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
किसानों को कब मिल सकती है 14वीं किस्त? - फोटो : istock
  • दरअसल, 13 किस्त जारी होने के बाद से ही किसानों को 14वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है। वहीं, पहले जानकारी मिल रही थी कि 30 जून तक किसानों को 14वीं किस्त के पैसे मिल सकते हैं। पर अब ऐसा नजर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
किसानों को कब मिल सकती है 14वीं किस्त? - फोटो : Istock
कब आ सकती है 14वीं किस्त?
  • मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जुलाई महीने के पहले सप्ताह में पात्र किसानों के बैंक खाते में 2 हजार रुपये की 14वीं किस्त भेजी जा सकती है। हालांकि, अब तक सरकार की तरफ से इसको लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

4 of 5
किसानों को कब मिल सकती है 14वीं किस्त? - फोटो : Istock
मिलती है 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद
  • पीएम किसान योजना के अंतर्गत किसानों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं। वहीं, इस पैसे को तीन अलग-अलग किस्तों में दिया जाता है यानी 2-2 हजार रुपये की किस्त के रूप में।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किसानों को कब मिल सकती है 14वीं किस्त? - फोटो : istock
  • इससे पहले योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को 13 किस्त के पैसे मिल चुके हैं। सरकार ने बीती 27 फरवरी को 13वीं किस्त जारी की थी। जहां लगभग 8 करोड़ से भी ज्यादा किसानों को किस्त के पैसे दिए गए थे। सरकार इन पैसों को डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर करती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें