Debit Card: वर्तमान समय में ज्यादातर लोग डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कई बार कार्ड अधिक इस्तेमाल होने की वजह से घिस जाता है या किसी वजह से बंद हो जाता है। पुराने एटीएम कार्ड किसी वजह से खराब हो जाते हैं। इसलिए आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि इसे आप आसानी से बदल सकते हैं। हम आपको अपनी खबर में ऐसे कुछ आसान तरीके बता रहे हैं, जिनसे आप घर बैठे ऑनलाइन नया डेबिट कार्ड मंगा सकते हैं। अगर आप ऑनलाइन अप्लाई नहीं कर सकते हैं, तो हम आपको इसका ऑफलाइन तरीका भी बताएंगे। आइए जानते हैं कि क्या तरीका है?
नेट बैंकिंग के जरिए करें अप्लाई
अगर आपका डेबिट कार्ड खराब हो जाता है, तो आप उसे नेट बैंकिग के माध्यम से बदल सकते हैं। यह आसान तरीका है। इसके लिए आपको अपने नेट बैंकिंग अकाउंट में लॉगिन करना पड़ेगा। वहां पर डेबिट कार्ड सेक्शन में जाकर रिप्लेसमेंट का ऑप्शन का चुनाव करें। इसके बाद आप वह पता चुनिए, जहां बैंक नया कार्ड भेजेगा। रिक्वेस्ट देने के कुछ दिनों के अंदर बैंक की तरफ से आपके रजिस्टर्ड पते पर नया डेबिट कार्ड भेज दीजिए जाएगा।