फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Currency Notes Exchange Rules: क्या बैंक में बदले जा सकते हैं 2 हजार के फटे पुराने नोट, जानें क्या कहता हैै नियम?

Fri, 21 Jan 2022 04:12 PM IST
ज्योति मेहरा यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कटे-फटे नोट एक्सचेंज करने का तरीका (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : i stock
कई बार गलती से नोट फट जाते हैं। आपके साथ भी ऐसा हुआ होगा। इसका कारण कुछ भी हो सकता है, जैसे किसी बच्चे ने इसे फाड़ दिया हो, नोट भीग कर फट गया हो या फिर आपसे गलती से नोट कट या फट गया हो। ऐसे में नोट जितना बड़ा होता है नुकसान भी उतना ही अधिक होता है। वहीं अगर ये नोट 2000 का हो तो और भी ज्यादा दुख होता है। लेकिन अब आपको दो हजार के नोट खराब होने पर ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आरबीआई के मुताबिक आप इन नोटों को बैंक में जाकर बदलवा सकते हैं। जिससे आपको अधिक नुकसान नहीं झेलना पड़ेगा। हालांकि ऐसा जरूरी नहीं है कि इसके बदले में आपको पूरा पैसा मिल जाए। इसके लिए कई नियम बनाए गए हैं। अगर आपको इनके बारे में नही पता, तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। तो आइए जानते हैं कि आप किन नियमों के आधार पर 2000 के फटे हुए नोट को बदलवा कर नुकसान से बच सकते हैं?
विज्ञापन

2 of 5
कटे-फटे नोट एक्सचेंज करने का तरीका (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
कटे-फटे नोटों को लेकर आरबीआई का नियम
  • आरबीआई ने नोट रिफंड नियम 2009 में कटे-फटे नोटों को लेकर कई अहम बदलाव किए हुए हैं। इसके तहत नोट की कंडीशन के आधार पर खराब हुए नोटों को बदला जाता है। आप इसे देशभर में आरबीआई के ऑफिसेज या नॉमिनेटेड बैंक शाखाओं में जाकर बदलवा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
कटे-फटे नोट एक्सचेंज करने का तरीका (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
  • आरबीआई के नियमों के मुताबिक फटे नोट बदलने के लिए बैंक कोई चार्ज नहीं वसूल सकते हैं। इसके आलावा हर बैंक को इस बारे में जानकारी देने के लिए भी कहा गया है। वहीं अगर बैंक को शक है कि नोटों को जानबूझकर खराब किया गया है, या फिर इनको जलाया गया है, तो वो नोट बदलने से मना कर सकते हैं। 

4 of 5
कटे-फटे नोट एक्सचेंज करने का तरीका (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay
  • रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, 2000 रुपये के नोट का 88 वर्ग सेंटीमीटर (88cm) होने पर आपको इसका पूरा पैसा मिलेगा, वहीं 44 वर्ग सीएम पर आपको केवल आधा ही पैसा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कटे-फटे नोट एक्सचेंज करने का तरीका (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PIXABAY
  • कई बार बैंक के एटीएम से भी खराब 2000 के नोट निकल जाते हैं। ऐसे में इसे आसानी से बदलवाया जा सके इसलिए भी आरबीआई ने कटे-फटे नोटों को लेकर नोट रिफंड के नियम बदले हैं। इसके आलावा बैंक के एटीएम से खराब नोट आने पर आप पूरा रसीद और ट्रांजैक्शन दिखाकर बैंक से पूरी तरह नोट को बदलवा सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें