आज के इस डिजिटल युग ने चीजों को काफी आसान बना दिया है। हम स्मार्टफोन की मदद से घर बैठे शिक्षा, मनोरंजन, स्वास्थ्य, बैंकिंग आदि सुविधाओं का लाभ बैठे उठा पा रहे हैं। एक समय था जब घर का राशन लेने हमें बाहर जाना पड़ता था। वहीं अब पूरा बाजार आपके मोबाइल फोन पर आ चुका है। एक तरफ जहां इंटरनेट और स्मार्टफोन ने चीजों को आसान बनाया है, वहीं दूसरी तरफ साइबर अपराधों की संख्या में भी लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है। इंटरनेट की दुनिया में आपकी जरा सी लापरवाही एक बड़े नुकसान की वजह बन सकती है। इन दिनों व्हाट्सएप से जुड़ा एक स्कैम काफी सुर्खियां बटोर रहा है। अगर आप भी व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं, तो इस स्कैम के बारे में जरूर जान लेना चाहिए वरना आपका खाता खाली हो सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -