फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railways: ट्रेन लेट होने पर मिलता है टिकट का पूरा रिफंड, जानें क्या है नियम

Wed, 14 Sep 2022 04:30 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Indian Railways - फोटो : Istock
Indian Railways: भारतीय रेलवे का विशाल नेटवर्क पूरे देश में फैला है। ये देश के सीमांत इलाकों को बड़े-बड़े शहरों से जोड़ने का काम करता है। किसी और साधनों की अपेक्षा भारतीय रेलवे ज्यादा सुरक्षित और सुगम माध्यम है। इसी वजह से रोजाना करोड़ों लोग भारतीय रेलवे में सफर करते हैं। हालांकि, अक्सर यात्रियों को ट्रेन लेट होने की समस्या काफी परेशान करती है। ऐसे में यात्री तय समय पर अपने डेस्टिनेशन तक नहीं पहुंच पाते हैं। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है कि ट्रेन लेट होने पर भारतीय रेलवे यात्रियों को रिफंड भी देता है। भारतीय रेलवे के इस खास नियम के बारे में बेहद कम लोग ही जानते हैं। ऐसे में इस सुविधा का लाभ बेहद कम लोग ही उठा पाते हैं। अगर आपको भी भारतीय रेलवे के इस नियम के बारे में नहीं पता है, तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं -
विज्ञापन

2 of 5
Indian Railways - फोटो : Istock
भारतीय रेलवे के नियमों के अंतर्गत अगर कोई ट्रेन तीन या उससे ज्यादा घंटे लेट होती है। इस स्थिति में यात्री टिकट को कैंसिल करके अपने पूरे पैसे वापस पा सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
Indian Railways - फोटो : Istock
इससे पहले ये सुविधा केवल काउंटर टिकटों पर मिलती थी। वहीं अब इसका फायदा ऑनलाइन टिकटों पर भी उठाया जा सकता है। हालांकि, टिकट कैंसिल कराकर रिफंड पाने के लिए आपको टीडीआर फिल करना होगा। 

4 of 5
Indian Railways - फोटो : Istock
टीडीआर फाइल करने के लिए सबसे पहले आपको आईआरसीटीसी की वेबसाइट या एप पर लॉगिन करना है। इसके बाद आपको माय अकाउंट में ट्रांजैक्शन के विकल्प पर क्लिक करना है। यहां आपको माय फाइल टीडीआर का ऑप्शन मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Indian Railways - फोटो : Istock
इसके बाद आपको टीडीआर फाइल करना है। टीडीआर फाइल करने के बाद आपका पैसा रिफंड हो जाएगा। वहीं अगर ट्रेन अपने आप कैंसिल हो जाती है। इस स्थिति में आपको बिना टीडीआर फाइल किए ही रिफंड मिल जाता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें