कोरोना वायरस महामारी ने जिस तरह हर किसी को परेशान किया, वो सबने देखा। लगभग पूरी दुनिया में इसका कहर देखने को मिला और मौजूदा समय में अब भी ये वायरस लगातार अलग-अलग स्वरूप में अपने पांव पसार रहा है। कोविड-19 के कारण लोगों को आर्थिक रूप से भी काफी नुकसान हुआ। किसी की नौकरी चली गई, तो किसी के पास पैसे नहीं थे। ऐसे में कोरोना काल में लोगों की मदद करने के लिए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ ने अपने खाताधारकों को पीएफ खाते से एडवांस पैसा निकालने की अनुमति दी, जो अब भी जारी है। वहीं, काफी संख्या में लोगों ने इसका लाभ उठाया और अपने खाते से एडवांस पैसा निकालकर अपना काम चलाया। जहां ये सुविधा पहले सिर्फ एक बार के लिए थी, तो वहीं अब ये सुविधा दो बार के लिए है यानी पीएफ खाताधारक अपने खाते से दो बार एडवांस में पैसे निकाल सकता है। ये पैसे आपके खाते में लगभग 3 दिन के अंदर आ जाते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि आप दूसरी बार कैसे अपने पीएफ खाते से एडवांस पैसे निकाल सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...