अगर यूं कहा जाए कि आज के समय में देश डिजटलीकरण की तरफ बढ़ चुका है, तो शायद इसमें कुछ गलत नहीं होगा। पिछले कुछ समय में डिजिटल ट्रांजेक्शन में काफी तेजी सी आई है और अब लोग कैश की जगह पर ऑनलाइन पेमेंट को ज्यादा बढ़ावा दे रहे हैं। एक रुपये की चीज लेनी हो या फिर हजारों रूपये की, लोग इसमें यूपीआई पेमेंट का इस्तेमाल करते हैं। इसमें कैश साथ रखने की झंझट भी नहीं होती है। इसके लिए लोग कई तरह के एप का इस्तेमाल करते हैं, जिनसे कुछ सेकंडों में ही आप किसी को पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं और पैसे अपने बैंक खाते में मंगवा भी सकते हैं। लेकिन जैसे-जैसे यूपीआई पेमेंट का चलन बढ़ा है, वैसे-वैसे इससे होने वाले फ्रॉड के मामले भी आए दिन सामने आते रहते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप कुछ बातों का ध्यान रखें, ताकि आपकी मेहनत की कमाई सुरक्षित रह सके। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...