31st July Deadline: अगस्त महीना कई बदलावों को लेकर आने वाला है। ऐसे में जुलाई महीना आपके लिए काफी महत्वपूर्ण है। आपको कुछ जरूरी कामों को इस महीने के अंत तक जल्द से जल्द निपटा लेना चाहिए। पीएम किसान सम्मान निधि योजना में ईकेवाईसी कराने से लेकर आपको आईटीआर फाइलिंग से जुड़े कुछ कामों को महीने के अंत तक जल्द से जल्द कर लेना चाहिए। अगर आप इन कामों को 31 जुलाई से पहले नहीं करते ऐसे में आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसी कड़ी में आज हम आपको उन तीन जरूरी कामों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आपको 31 जुलाई 2022 से पहले पहले निपटा लेना चाहिए। इसमें आपको अपने आईटीआर की फाइलिंग, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में ईकेवाईसी और फसल बीमा योजना में रजिस्ट्रेशन कराना है। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से -