PM Kisan Yojana e-KYC Last Date: सरकार द्वारा कई ऐसी योजनाएं चलाई जा रही है, जिनका उद्धेश्य बिल्कुल साफ है कि गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोगों तक आर्थिक मदद पहुंचे। यही नहीं, आर्थिक मदद देने के अलावा रोजगार, स्वास्थ्य सेवाएं, बीमा कवर, मुफ्त व सस्ता राशन जैसी मूल जरूरतों को पूरा करने के लिए भी सरकार कई तरह की योजनाओं का संचालन कर रही है। ठीक ऐसे ही देश के अन्नदाताओं यानी किसानों के लिए भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चलाई जा रही है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। जहां अब तक योजना की 11 किस्त जारी हो चुकी है, तो वहीं अब सभी को 12वीं किस्त का इंतजार है। ऐसे में अगर आप भी पात्र किसान हैं, और 12वीं किस्त के पैसे लेना चाहते हैं तो आपके लिए जरूरी है कि आप ई-केवाईसी करवा लें, जिसके बारे में हम आगे जानेंगे। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं....