फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी से लेकर फ्रिज तक बारिश में हो सकते हैं खराब, इलेक्ट्रॉनिक सामान को लेकर हो जाएं सावधान

Mon, 07 Sep 2026 05:02 PM IST
दीक्षा पाठक यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला

सार

Electronic Appliances During Monsoon: बारिश के मौसम में घर के इलेक्ट्रॉनिक सामान को पानी और नमी से बचाना ही काफी नहीं है। गीले हाथों से उपकरण छूने से लेकर वोल्टेज में उतार-चढ़ाव को नजरअंदाज करने तक, कुछ छोटी गलतियां महंगे सामान को नुकसान पहुंचा सकती हैं। जानिए मानसून में किन बातों का खास ध्यान रखना चाहिए।
 
विज्ञापन
1 of 5
मानसून में इन चीजों पर मंडराता है खतरा - फोटो : AI
बारिश का मौसम आते ही गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिल जाती है, लेकिन घर में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान के लिए यह मौसम परेशानी बढ़ाने वाला हो सकता है। हवा में बढ़ी नमी, घर के अंदर आने वाला पानी और बारिश के दौरान बिजली के वोल्टेज में होने वाला उतार-चढ़ाव टीवी, फ्रिज, कंप्यूटर, लैपटॉप और दूसरे उपकरणों को नुकसान पहुंचा सकता है। कई बार इसके पीछे कोई बड़ी गलती नहीं, बल्कि रोजमर्रा की छोटी-सी लापरवाही होती है। इसलिए मानसून में इन पांच बातों का खास ध्यान रखें। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी विषय के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
मानसून में इन चीजों पर मंडराता है खतरा - फोटो : Adobe Stock
गीले हाथों से स्विच या उपकरण न छुएं
बारिश के दिनों में हाथ और फर्श का गीला होना आम बात है। ऐसे में गीले हाथों से स्विच, प्लग, चार्जर या किसी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को छूना जोखिम भरा हो सकता है। इससे बिजली का झटका लगने का खतरा रहता है। इसलिए किसी भी इलेक्ट्रॉनिक सामान को इस्तेमाल करने या छूने से पहले यह जरूर देख लें कि आपके हाथ सूखे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
मानसून में इन चीजों पर मंडराता है खतरा - फोटो : Amar Ujala
खिड़की के पास न रखें महंगे गैजेट
बारिश के साथ चलने वाली तेज हवा पानी को खिड़की या दरवाजे के रास्ते घर के अंदर ला सकती है। अगर टीवी, कंप्यूटर, स्पीकर या कोई दूसरा गैजेट ऐसी जगह पर रखा है, जहां बारिश का पानी पहुंच सकता है तो उसमें नमी जाने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए मानसून में इलेक्ट्रॉनिक सामान को पानी की सीधी पहुंच से दूर रखें।

4 of 5
मानसून में इन चीजों पर मंडराता है खतरा - फोटो : AI Generated
नमी वाले कमरे में लगातार इस्तेमाल से बचें
बारिश के मौसम में घर के अंदर नमी बढ़ जाती है। ज्यादा नमी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के अंदर पहुंचकर उनके सर्किट को नुकसान पहुंचा सकती है। ऐसे में कमरे में पर्याप्त वेंटिलेशन रखें और जहां संभव हो, नमी कम करने के उपाय करें। उपकरणों के आसपास पानी या सीलन जमा न होने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मानसून में इन चीजों पर मंडराता है खतरा - फोटो : adobe
वोल्टेज में उतार-चढ़ाव को हल्के में न लें
आंधी और बारिश के दौरान बिजली के वोल्टेज में उतार-चढ़ाव हो सकता है। इससे टीवी, फ्रिज, कंप्यूटर जैसे महंगे उपकरण प्रभावित हो सकते हैं। जरूरी इलेक्ट्रॉनिक सामान के लिए अच्छी क्वालिटी का सर्ज प्रोटेक्टर या वोल्टेज प्रोटेक्शन डिवाइस इस्तेमाल करना बेहतर है। तेज आंधी या बिजली कड़कने के दौरान गैर-जरूरी उपकरणों को बंद रखें।

सॉकेट पर सेफ्टी कवर लगाना न भूलें
मानसून में बच्चों की सुरक्षा का भी खास ध्यान रखना चाहिए। गीले हाथों से स्विच, प्लग या चार्जर छूने पर उन्हें बिजली का झटका लग सकता है। इसलिए बच्चों को बिजली के सॉकेट और एक्सटेंशन बोर्ड से दूर रखें। साथ ही, सॉकेट पर सेफ्टी कवर लगाएं, ताकि किसी तरह की अनहोनी से बचा जा सके।

गैस के पास मसाले रखने की गलती न करें, धीरे-धीरे खराब हो सकती है खाने की क्वालिटी

भारी डिस्काउंट के चक्कर में न गंवा दें पैसे, ऑनलाइन सामान ऑर्डर करने से पहले ऐसे पकड़ें धोखाधड़ी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें